वृष व मकर वाले रखें स्वास्थ्य का ध्यान, पढ़ें 22 का राशिफल

93
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 22 january : वृष व मकर वाले रखें स्वास्थ्य का ध्यान। पढ़ें 22 जनवरी का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

22 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- नवमी शाम के 06.29 बजे तक। नक्षत्र- भरणी शाम के 06.40 बजे तक। योग- शुभ रात के 09.19 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.52 बजे। राहुकाल- दिन के 11.13 से 12.33 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

23 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी रात के 08.56 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका रात के 09.33 बजे तक। योग- शुक्ल रात के 10.04 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.53 बजे। राहुकाल- दिन के 09.53 से 11.13 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

22 जनवरी का राशिफल

वृष व मकर वाले रखें स्वास्थ्य का ध्यान। पढ़ें 22 जनवरी का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन। किस राशि वाले की होगी यात्रा, किसे पदोन्नति का योग और कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में दिन व्यतीत हो सकता है। जगह बदलने का योग बन रहा है। कार्य के सिलसिले में यात्रा करने का मौका मिल सकता है। सभी दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक रखें। खोने का खतरा है। आय सामान्य रहेगी परंतु खर्च  में बढ़ोतरी हो सकती है।

वृष

वृष व मकर वाले रखें स्वास्थ्य का ध्यान। धर्म-कर्म में आपकी आस्था बढ़ेगी। वाहन चालन में सतर्कता बरते। कोई पुराना विवाद फिर से उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बेवजह परेशानी में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का दिन ठीक रहेगा। विरोधी परास्त होंगे।

मिथुन

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। रोजमर्रा की जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी आपको दिक्कत महसूस हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

कर्क

घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। पुराने मित्रों के साथ लंबे समय बाद मुलाकात होगी। किसी से भी बात करते समय शब्दों के चुनाव का ध्यान रखें। अन्यथा विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। सावधानीपूर्वक उसका निर्वाह करें।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

सिंह

रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। अपनी कोशिश जारी रखें। विद्यार्थी वर्ग किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतें। अन्यथा अच्छा अवसर हाथ से निकल जाएगा। कारोबारियों का व्यापार सामान्य गति से आगे बढ़ेगा। किसी के भी बहकावे में आने से बचें।

कन्या

कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल है। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे व्यस्तता रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान या छोटे भाई-बहन से चल रहा विवाद सुलझ जाएगा। उनकी बातों को समझने का प्रयास करें।

तुला

बढ़ते हुए काम के दबाव के बीच में भी खुद के लिए समय निकालें। नई जिम्मेदारियों के बीच भी आप खुद को साबित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। नया कारोबार शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थी वर्ग का मन थोड़ा खिन्न रह सकता है।

वृश्चिक

घर के बड़े बुजुर्गों के साथ समय बिताएं। उन्हें अभी आपकी जरूरत है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा मौज-मस्ती का मौका मिल सकता है। अधिकारियों के साथ मनमुटाव होने का योग है। विवाद को ज्यादा नहीं बढ़ने दें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। पैसों की थोड़ी दिक्कत महसूस हो सकती है।

धनु

हृदय संबंधी पुरानी कोई दिक्कत फिर से परेशान कर सकती है। पैसों की दिक्कत भी महसूस हो सकती है। आय के स्रोत सामान्य रहेंगे। माता हर तरह की मदद प्रदान करने की कोशिश कर सकती हैं। मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। बात करते वक्त सावधानी रखें।

मकर

वृष व मकर वाले रखें स्वास्थ्य का ध्यान। दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है। सावधान रहें। साहित्य के क्षेत्र में रोजगार तलाश रहे लोगों के लिए समय ठीक है।

कुंभ

विवाह के लिए इच्छुक लोगों का समय ठीक है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोग मेहनत करते रहें। अभी समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों की बातों को महत्व मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी योजनाओं का सम्मान करेंगे।

मीन

कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति की वजह से आपकी दिनचर्या में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। इससे थकान महसूस कर सकते हैं। पूर्व में किया गया निवेश फायदा दे सकता है। आय वृद्धि के योग हैं। इसके नए मार्ग खुलेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी दूर स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

नोट- 22 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here