22 जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

128
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 22 June : 22 जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

22 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी दोपहर के 10.22 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा दिन के 02.23 बजे तक। योग- सिद्ध दिन के 01.52 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.22 बजे। राहुकाल- दिन के 03.53 से 05.37 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.55 बजे से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

23 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- त्रयोदशी दोपहर के 059.22 बजे तक। उसके बाद चतुर्दशी पूरा दिन व पूरी रात तड़के 03.32 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा दिन के 11.48 बजे तक। योग- साध्य सुबह के 10. 01 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.22 बजे। राहुकाल- दिन के 12.23 से 02.08 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

22 जून का राशिफल

पढ़ें 22 जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में कोई ऐसी नई डील हो सकती है, जिसका लंबे समय से इंतजार था। दूसरों के विवाद में पड़ने से बचें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। आज नौकरीपेशा लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए। वे आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज बड़े फैसले और कार्य को नहीं करें तो अच्छा रहेगा। पारिवारिक स्थिति अस्त-व्यस्त सी रहेगी। धन की कमी महसूस होगी। राजनीति करने वाले का कद बढ़ेगा। भाई-बहन के सुख में वृद्धि का योग है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। पुरानी समस्या से छुटकारा मिलने का योग है। कारोबारियों को धंधा बढ़ाने का सही समय है। संतान के प्रति  आज अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे। किसी छोटी सी बात से आप आहत हो सकते हैं। इससे आपका मन दुखी हो सकता है। निवेश के लिए दिन उपयुक्त है। मौके लाभ उठाएं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 22 जून का राशिफल मिला-जुला फल देने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता से दिन मानसिक तनाव और व्यग्रता में बीतेगा। प्रेमीजन सावधानी बरतें। अन्यथा समस्या में फंस सकते है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज परिवार के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम फलदायी है। संपत्ति संबंधी कार्य करने के लिए फिलहाल समय अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कामकाज में आज पूरी तरह से पारदर्शिता रखें। अन्यथा लोग आपके बारे में गलत धारणा बना सकते हैं। प्रतिस्पर्धी आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आकस्मिक खर्च से बजट प्रभावित होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके कौशल के प्रदर्शन का है। विवेक से फैसला लें और कार्य करें। जहां तक संभव हो बहस से परहेज करने की कोशिश करें। परिवार और उसकी आवश्यकता की अनदेखी नहीं करें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कार्यक्षेत्र के मामले में आज भाग्य साथ देगा। आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। वर्क फ्राम होम से थोड़ी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख का योग है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कला-साहित्य से जिड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। कल्पनाशक्ति के कारण कोई नई रचना कर सकेंगे। संतान के बारे में चिंता हो सकती है। रक्त संबंधी समस्या का खतरा है। सतर्कता बरतें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता अनुभव करेंगे। परिवार के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नया वाहन या मकान खरीदने का योग बन रहा है।

नोट- 22 जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here