22 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

90
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 22 March : 22 मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

22 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्थी दिन के 06.24 बजे तक। उसके बाद पंचमी अगले दिन तड़के 04.21 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा रात के 08.14 बजे तक। योग- हर्षण दिन के 01.10 बजे तक। दिशा दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.33 बजे। राहुकाल- दिन के 03.31 से शाम के 05.02 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.04 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

23 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- षष्ठी रात के 02.16 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा शाम के 06.53 बजे तक। योग- वज्र दिन के 10.20 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.22 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.34 बजे। राहुकाल- दिन के 12.28 से 01.59 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

22 मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें 22 मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) विरोधी आज आपकी प्रगति से ईर्ष्या करेंगे। शेयर या सट्टे में आज किया निवेश निकट भविष्य में लाभ कराएगा। अन्य व्यवसाय में भी आज परिश्रम का फल थोड़े देर से परंतु भरपूर मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज दिन दोपहर तक आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। शारीरिक स्फूर्ति की कमी महसूस होगी। अधिकांश कार्यों में देरी होगी। दोपहर बाद आकस्मिक लाभ के समाचार मिलने से उत्साह वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें- दुर्गा का हर रूप करती हैं ग्रह शांति, जानें ब्रह्मचारिणी के बारे में

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आज कम परिश्रम से ही आपको धन लाभ होगा। शाम को स्थिति प्रतिकूल होने लगेगी। रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल बढ़ेगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण कम होगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कार्यक्षेत्र में किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलने से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतानों पर खर्च बढ़ेगा। महिला जातक गृहस्थी को संभालने में व्यस्त रहेंगी। किसी नजदीकी से शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आप दिन के आरंभिक भाग में अनुकूल परिस्थितियों का जमकर लाभ उठायेंगे। स्वभाव में नरमी रहने से परिजनों के साथ चल रहे मतभेद सामान्य होंगे। कला व संगीत में विशेष रुचि रहेगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 22 मार्च 2022 का राशिफल मिला-जुला फल वाला है। आज कामकाज के सिलसिले में यात्रा की योजना बनेगी। इस दौरान उपयोगी लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। आकस्मिक खर्च को योग हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) घरेलू उत्पादों के क्रय-विक्रय संबंधी व्यापार से अच्छा लाभ कमाएंगे। परिजन का ख़राब स्वास्थ्य चिंता का विषय बनेगा। धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में आएगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) पूर्वाह्न का समय सामान्य रहेगा। हालांकि कहीं से नकारात्मक समाचार भी मिल सकते हैं। इसके बाद का समय श्रम साध्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य पूरा करना लाभदायक रहेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आप धन लाभ के अवसर चूकेंगे नहीं। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। परिवार में तालमेल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। हालांकि दिनचर्या पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। प्रारंभ में कामकाज में उदासीनता दिखाएंगे परंतु धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षित रहेंगे। बाद में काम गति पकड़ने लगेगी। फिर आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आप आज दूसरे की अपेक्षा की पूर्ति करने में हिचकिचाएंगे नहीं। परिजनों से आप पर स्नेह की वर्षा होगी। संतान का व्यवहार भी अनुकूल रहेगा। महिलाएं घर की साज-सज्जा पर खर्च करेंगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में दोपहर तक किए परिश्रम का फल आज शाम तक सम्मान एवं धन लाभ के रूप में मिलेगा। आज प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहेगी लेकिन आपके काम निकालने की कला लाभ दिलाएगी।

नोट- 22 मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here