मिथुन का उतार-चढ़ाव में बीतेगा दिन, कन्या की मौज

114
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 22 November : मिथुन का उतार-चढ़ाव में बीतेगा दिन। कन्या राशि वाले की मौज रहेगी। 22 नवंबर के राशिफल में पढ़ें किसका कैसा रहेगा दिन? इसमें दो दिन का पंचांग देखें। सूर्योदय व सूर्यास्त का समय देखें। नक्षत्र और योग की जानकारी लें। दिशा शूल देखें और जानें कि किस दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए? बचाव के लिए उपाय भी देखें।

रविवार का पंचांग

22 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी रात 10.51 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा सुबह 11.10 बजे तक। योग- व्याघात अगले दिन सुबह के 05.52 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.49 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.25 बजे। राहुकाल- दिन के 04.06 से 05.25 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.46 से 12.28 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

23 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- नवमी रात 12.32 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा दिन के 01.05 बजे तक। योग- हर्षण अगले दिन सुबह के 06.10 बजे तक। उसके बाद वज्र। दिशा शूल- पूर्व और अग्नये (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.50 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.25 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.28 से 10.47 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.46 से 12.28 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

22 नवंबर का राशिफल

मिथुन का उतार-चढ़ाव में बीतेगा दिन। कन्या राशि वाले की मौज रहेगी। 22 नवंबर के राशिफल में साथ में पढ़ें कैसा रहेगा दिन? किस राशि वाले का भाग्य अच्छा होगा? कौन रहेगा परेशान? किसे करनी होगी मेहनत?

मेष

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। हालांकि कार्य क्षेत्र में किसी से विवाद हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी न कर पाने की वजह से आप खिन्न महसूस कर सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृष

कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यदि कानूनी कोई मामला चल रहा है तो वह पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तबीयत खराब हो सकती है।

मिथुन

मिथुन का उतार-चढ़ाव में बीतेगा दिन। काम का दबाव अपने ऊपर बहुत ज्यादा न लें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के प्रयास सफल होंगे। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। आप उनसे सतर्क रहें।

कर्क

जमीन-जायदाद से जुड़े कोई महत्वपूर्ण निर्णय आप ले सकते हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उससे आप मजबूती महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

सिंह

नए लोगों के संपर्क में आएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग हैं । राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोग अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। अधिकारी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। पदोन्नति हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या

विरोधियों से एक निश्चित दूरी बनाकर चलें। अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। दिया हुआ कर्जा वापस मिल सकता है। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब होने से परेशान हो सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे अच्छा महसूस करेंगे।

तुला

कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटा-मोटा नुकसान भी हो सकता है। आर्थिक समस्याएं तात्कालिक रूप से बढ़ेंगी। हालांकि बाद में इसका समाधान निकलेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक

दिन अच्छा रहेगा। लेन-देन के मामलों में सफलता मिलेगी। जमीन या वाहन खरीदने का विचार आपके मन में आ सकता है। पुराने दोस्तों के साथ मिलकर मौज-मस्ती का कार्यक्रम बन सकता है। विरोधी की वजह से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है।

धनु

बातचीत करते समय अपशब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। कार्यक्षेत्र के संबंधों पर असर पड़ सकता है। लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। धन का नुकसान हो सकता है। संतान पक्ष की दिक्कतों को दूर करने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मकर

परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के स्थानांतरण के योग है। दिन अच्छा गुजरेगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिलेगा।

कुंभ

दूर स्थान पर रह रहे किसी मित्र से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। अनावश्यक खर्च से बचें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। छात्रों के लिए अच्छा समय है। मन लगाकर पढ़ाई करें। अच्छे परिणाम मिलेंगे। यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन

जीवनसाथी की मदद से कोई महत्वपूर्ण मुद्दे पर आप निर्णय ले पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। इससे आप परेशान हो सकते हैं। कोई पुराना मतभेद उभर सकता है। नौकरीपेशा लोगों के दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा।

नोट- मिथुन का उतार-चढ़ाव में बीतेगा दिन में आपने राशिफल पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। जाना ही हो तो दलिया या घी खाकर जाएं। दोष कम लगेगा।

यह भी पढ़ें : सकारात्मकता है बड़ी ताकत, मिलती है निश्चित सफलता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here