22 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

91
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 22 October : 22 अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

22 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वितीया रात के 12.29 बजे तक। नक्षत्र- भरिणी शाम के 06.56 बजे तक। योग- सिद्धि रात के 09.40 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.44 बजे। राहुकाल- दिन के 10.41 से 12.05 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.28 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

23 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- तृतीया रात के 03.01 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका रात के 09.53 बजे तक। योग- व्यतिपात रात के 10.33 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.27 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.44 बजे। राहुकाल- दिन के 09.16 से 10.41 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.28 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

22 अक्टूबर का राशिफल

पढ़ें 22 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज आपके भाई बहन के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) काफी समय से फंसा धन आकस्मिक रूप से मिल सकता है। इससे मन प्रसन्न होगा। शाम का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। आपको मन को एकाग्र कर आगे बढ़ना होगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) व्यापार या कार्यक्षेत्र में पुरानी बातों पर ध्यान नहीं देकर आज आपको कुछ नया करने के बारे में सोचना होगा। आज आप अपने कामकाज के लिए अपने किसी मित्र से मदद ले सकते हैं। उससे लाभ होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के बाद सफलता का योग है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 22 अक्टूबर 2021 का राशिफल अनुकूल है। कार्य में सफलता का योग है। प्रेम जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। शाम को अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी में आयोजित हो सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी कर रहे जातक को अपने कार्यालय में आज कुछ अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही आज आपको सतर्क रहना होगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके बाद भी आप अपनी मेहनत से कार्य में सफल रहेंगे। परिवार में आज आपको अपने माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपको अपने भविष्य को अच्छा बनाने के लिए उसकी चिंता को छोड़कर वर्तमान में जो काम कर रहे हैं, उस पर मेहनत करनी चाहिए। तभी आपका भविष्य अपने आप संवर सकेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने का होगा। इस दबाव में आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके लिए धन और ज्ञान वृद्धिकारक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमें अपनी कार्य कुशलता का परिचय देंगे। अपने अनुकूल कार्य में विशेष योग्यता मिलेगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आप जिस कार्य में भी हाथ डालेंगे उसमें भरपूर सफलता मिलेगी। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं। तभी आप अपने समय का भरपूर फायदा उठा सकते हैं।

नोट- 22 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बेजोड़ है सिद्धकुंजिका स्तोत्र और बीसा यंत्र अनुष्ठान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here