23 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

73
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 23 April : 23 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

23 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- सप्तमी सुबह के 06.27 बजे तक। उसके बाद अष्टमी अगले दिन तड़के 04.29 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा संध्या के 06.54 बजे तक। योग- साध्य रात के 01.31 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.48 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.51 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.04 से 10.42 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.54 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

24 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- नवमी रात के 02.52 बजे तक। नक्षत्र- श्रावण संध्या के 05.52 बजे तक। योग- शुभ रात के 11.04 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.47 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.52 बजे। राहुकाल- संध्या के 05.14 से 06.52 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.53 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

23 अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 23 अप्रैल 2022 राशिफल को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन निराशाजनक रहेगा। मन में किसी भी कार्य को लेकर उत्साह नहीं रहेगा। कारोबारियों पर जिम्मेदारी का दबाव ज्यादा रह सकता है। मन में हानि का भय रहने से कार्य करने का उत्साह नहीं बना सकेंगे। आस-पास की मामूली बातों की अनदेखी करें, अन्यथा बड़े विवाद में फंस सकते हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) किसी सार्वजनिक कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इसके कारण स्वयं के कार्यों में देरी हो सकती है। पारिवार के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दिन भर कार्य की वजह से भागदौड़ लगी रहेगी। साझेदारों के साथ छोटी-मोटी बहस संभव है। अपेक्षा से ज्यादा खर्च हो सकता है।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। दिन की शुरुआत में मन बेचैन रह सकता है। कारोबारियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्य का दबाव अधिक रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है । परिजन का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन अपेक्षाकृत अच्छा बीतेगा। किसी बड़ी गलती की वजह से कोई कार्य अधूरा रह सकता है। कोई भी कार्य सोच-समझकर ही हाथ मे लें। नौकरीपेशा लोग व्यस्त रहेंगे। पूर्व में किए परिश्रम का फल मिलने का समय आ गया है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। खान-पान में संयम रखें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) स्वास्थ्य ठीक न रहने से आप पर आलस्य हावी रहेगा। उचित होगा कि चिकित्सीय सलाह ले लें। परिवारजनों के साथ समय बीतेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था रहने से पूर्व निर्धारित कार्य भी विलंब से होंगे। व्यर्थ के खर्च हो सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 23 अप्रैल 2022 राशिफल। दिन शांतिपूर्ण रहेगा। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफलता अवश्य मिलेगी। संतान पक्ष से किया वादा समय पर पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन कम लाभ वाला रहेगा। आपके कुशल व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ मिल सकेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन अनुकूल वाला रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के अधूरे रहने से असहज अनुभव करेंगे। सहयोगी आवश्यकता पड़ने पर साथ देंगे। व्यवसायियों को धन लाभ समय पर होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। नौकरीपेशा जातक अधिकारियों के विपरीत व्यवहार से परेशान रहेंगे। परिजनों पर धन खर्च हो सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिनचर्या में उथल-पुथल रहेगी। बेमन से कोई खर्चीला कार्य करना पड़ सकता है। कारोबारियों को नियमित कार्यों से मध्यम आय होगी। पारिवार में तालमेल बना रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। शादी के इच्छुक लोगों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन मानसिक अशांति वाला रह सकता है। धर्य खोने पर परिजनों से व्यर्थ की बहस होने का खतरा है। विवेक से काम लें। कारोबारियों को अधिक उम्मीद रहेगी परंतु निराशा हाथ लगेगी। आर्थिक स्थिति से परेशान रह सकते हैं। सेहत भी गड़बड़ ही रहेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) परिस्थितियां आज आपके अनुकूल रहेंगी। हालांकि अपनी ही लापरवाही के कारण कार्य को सही समय पर पूर्ण नहीं कर सकेंगे। कारोबारियों को धन-लाभ के योग हैं। घर में किसी शुभ कार्य के आयोजन को लेकर व्यस्तता रहेगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज दिन भर मानसिक रूप से शांत अनुभव करेंगे। अपनी ही कुछ गलतियों के कारण आत्मग्लानि भी हो सकती है। भौतिक सुख-साधनों पर खर्च होने का योग है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। बच्चों की सेहत पर खर्च होगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) जरूरी कार्यों को छोड़ कर आपका ध्यान मनोरंजन की ओर ज्यादा रहेगा। परिजनों को आपके व्यवहार में उद्दंडता लग सकती है। अपने कार्य से संतुष्ट नहीं रहेंगे। स्वाभाव में धैर्य बना कर रखें। अनैतिक कार्य विवाद में फंस सकते हैं । बड़ा निर्णय लेने में परेशानी का अनुभव करेंगे । शारीरिक शिथिलता बनेगी।

नोट- 23 अप्रैल 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- दुर्गा का हर रूप करती हैं ग्रह शांति, जानें ब्रह्मचारिणी के बारे में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here