23 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

165
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 23 april : 23 अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

23 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी रात के 09.47 बजे तक। नक्षत्र- मघा सुबह के 07.42 बजे तक। योग- वृद्धि दिन के 02.40 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.48 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.52 बजे। राहुकाल- दिन के 10.42 से 12.20 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.53 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

24 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी रात के 07.17 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी सुबह के 06.22 बजे तक। उसके बाद उत्तर फाल्गुनी अगले दिन तड़के 04.24 बजे तक योग- ध्रुव दिन के 11.43 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.47 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.52 बजे। राहुकाल- दिन के 09.03 से 10.41 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.53 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

23 अप्रैल का राशिफल

पढ़ें 23 अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) काफी समय से लंबित योजना अब फलीभूत होगी। जोखिम उठाने और जल्दबाजी करने से अभी भी बचें। अन्यथा हानि हो सकती है। कार्यस्‍थल का परिवर्तन संभव है। आर्थिक स्थिति से थोड़े परेशान रह सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। उनसे मुकाबले के लिए आपको आक्रामक रुख अपनाने से लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन ठीक है। खासकर निवेश करने पर लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) विवाद से बचें। अन्यथा नुकसान होने का खतरा है। दुर्घटना का भी खतरा है। जोखिम वाले कार्य टालें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कामकाज की गति धीमी रहेगी। कार्ययोजना को और नहीं टालें। उस पर अमल जरूरी है। शाम का समय अच्छा बीतेगा।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज संभल कर रहें। जोखिम और जमानत के कार्य फिलहाल टाल दें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। आय सीमित रहेगी लेकिन खर्च में वृद्धि होगी। शत्रु अधिक सक्रिय रहेंगे। लाभ कम होगा। संतान की तरक्की होने का योग हैं।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) रोजगार के लिहाज से आज का दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल स्थिति बनेगी। नजदीकी लोगों से उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। दूसरों के विवाद में पड़ने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी संभव है।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) ग्रह दशा आपके अनुकूल है। दिन अच्छा बीतेगा। सामाजिक रूप से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। निवेश और यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। धनलाभ का योग है। विवाद में नहीं पड़ें।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 23 अप्रैल का राशिफल मिश्रित फल वाला है। कार्यक्षेत्र में स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी। घर में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। इससे चुनौतियों को पार करने में मदद मिलेगी। राजकीय अड़चनें दूर होंगी। दुस्साहसिक निर्णय हानिकारक हो सकता है।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन व्यस्तता में बीतेगा। दौड़-धूप अधिक करनी पड़ेगी। इससे थकान हो सकती है। इस चक्कर में जल्दबाजी से बचें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। आज शोक समाचार मिल सकता है। व्यापार में इच्छित सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज रचनात्मक कार्य सफल होंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। जल्दबाजी न करें। क्रोध और उत्तेजना पर संयम रखें। किसी नजदीकी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इससे घर-परिवार की चिंता रहेगी।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) भूमि और मकान के कार्य में निवेश से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलने का योग है। परीक्षा, साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्य में सफल होंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। संपत्ति संबंधी कार्य में फायदा होने का योग बन रहा है। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-परिवार की थोड़ी चिंता रहेगी। कार्यसिद्धि से आशाजनक परिणाम आएंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) प्रतिष्ठा-पराक्रम में वृद्धि होने का योग है। काफी समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। धन लाभ की संभावना है। कामकाज में नवीन अनुबंध के कारण लाभ में वृद्धि होगी। यात्रा का योग बन रहा है। उसमें चूके नहीं वह लाभकारी हो सकती है।

नोट- 23 अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चमि और दक्षिण-पश्चमि दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here