23 अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

120
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 23 August : 23 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

23 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- प्रतिपदा दिन के 04.30 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा रात के 07.26 बजे तक। योग- अतिगंड सुबह के 08.34 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.54 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.52 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.32 से 09.09 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.58 बजे से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

24 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वितीया दिन के 04.04 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद रात के 07.48 बजे तक। योग- सुकर्मा सुबह के 07.00 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.55 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.51 बजे। राहुकाल- दिन के 03.37 से 05.14 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.57 बजे से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

23 अगस्त 2021 का राशिफल

पढ़ें 23 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन परिणाम दिलाने वाला है। संतान को किसी प्रतियोगिता में भाग दिलाने के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। मांगलिक कार्य में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन उत्तम अवसर लेकर आया है। यदि कोई नई संपत्ति, मकान या दुकान आदि खरीदने का मन बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। नौकरी में आज आपके शत्रु आपकी तरक्की देखकर जलन महसूस करेंगे।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र में आज आपको थोड़ा तनाव रहेगा। विरोधी परेशान करने का प्रयास करेंगे। हालांकि वह आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। व्यवसायियों को लिखा-पढ़ी करते समय दस्तावेज ठीक से जांच कर लेनी चाहिए।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपको निर्णय लेते समय सोच-विचार करना चाहिए। उचित होगा कि किसी योग्य अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कोई कार्य आपकी सोच के विपरीत हो सकता है। इससे दोपहर से पहले मन थोड़ा खिन्न रहेगा। व्यापारियों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 23 अगस्त 2021 का राशिफल मिला-जुला है। संतान को अच्छे कार्य करते देख मन प्रसन्न रहेगा। दान-पुण्य के कार्यों पर भी आप कुछ धन व्यय करेंगे। आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ तनाव महसूस होगा। वे अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने में असफल रहेंगे।इससे अधिकारी नाराज हो सकते हैं। व्यापारियों को दिन भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके लिए भाग्योदयकारक है। नौकरी में आपका कद बढ़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप परिवार के सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित परिणाम वाला है। नई जानकारी प्राप्त हो सकती है। यह आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। बड़े लाभ की आशा में दिन सार्थक नजर आएगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) सामाजिक और राजनीतिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। सार्वजनिक गतिविधियों में भी आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार वाले के साथ तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कार्यक्षेत्र में आज उन्नति का योग है। विद्यार्थियों के लिए भी सकारात्मक स्थितियां बन रही हैं। अच्छे परिणाम का संभावना का योग है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परेशानी हो सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बिना कारण विवाद में फंस जाएंगे। इससे मानसिक कष्ट का अनुभव होगा। इस बीच कुछ अपने ही आपकी चिंता को बढ़ा सकते हैं।

नोट- 23 अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here