23 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

69
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 23 December : 23 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

23 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्थी शाम के 06.27 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा रात के 02.42 बजे तक। योग- वैधृति दिन के 12.12 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.30 बजे। राहुकाल- दिन के 01.38 से 02.55 बजे तक। अभिजीत- दिन के 12.00 से 12.41 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

24 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- पंचमी रात के 07.34 बजे तक। नक्षत्र- मघा पूरा दिन व पूरी रात के बाद तड़के 04.10 बजे तक। योग- विष्कंभ दिन के 12.01 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.30 बजे। राहुकाल- दिन के 11.03 से 12.21 बजे तक। अभिजीत- दिन के 12.00 से 12.41 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

23 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 23 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए खर्च वाला रहेगा। इस दौरान आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। अन्यथा भविष्य में आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है।

यह भी पढ़ें- सिद्धिदात्री प्रदान करती हैं भोग, सिद्धियां व मोक्ष

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। नई डील को अंतिम रूप देने के लिए व्यवसाय कर रहे लोगों ने यदि धन लगाया है, तो उन्हें सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आर्थिक रूप से दिन चुनौतीपूर्ण है। आज उधार का व्यवहार नहीं करें तो बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपके धैर्य और संयम की परीक्षा होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों का अपने सहयोगियों से वाद-विवाद हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके कार्य संपन्न होंगे। उसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा। कार्य की अधिकता के बीच आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। अन्यथा यह आपके निकट संबंधों को खराब कर सकता है। शाम को आपके घर अतिथि का आगमन हो सकता है। इसमें कुछ धन भी व्यय गया होगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 23 दिसंबर 2021 का दिन मिश्रित फल वाला है। कुछ लोग अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए आपका नुकसान कर सकते है। उनसे सतर्क रहें। यात्रा का योग बन रहा है। संभव हो तो आज उसे टाल दें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपको शांति और धैर्य बनाए रखना होगा। आवेश में आकर कोई निर्णय नहीं लें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। साहित्य से जुड़े लोगों की मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शाम को किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कुल मिलाकर दिन भर मन प्रसन्न रहेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक है। राजनीति में कार्यरत लोगों की कुछ दिनों से बनी असमंजस की स्थिति आज समाप्त होगी। उनका कद बढ़ सकता है। इससे मन प्रसन्न होगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आपको अपने किसी प्रियजन से कोई तनाव मिल सकता है। यदि आपने किसी को उधार देने की सोची है, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। इसलिए सोच-विचार कर ही दें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए उत्तम फलदायक है। आज नौकरी और व्यापार कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। इससे उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।

नोट- 23 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- सकारात्मकता है बड़ी ताकत इससे मिलती है निश्चित सफलता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here