23 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

73
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 23 january : 23 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

23 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- पंचमी सुबह के 09.12 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी सुबह के 11.09 बजे तक। योग- अतिगंड दिन के 12.50 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.53 बजे। राहुकाल- शाम के 04.33 से 05.53 बजे तक। अभिजीत- 12.12 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

24 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- षष्ठी सुबह के 08.43 बजे तक। नक्षत्र- हस्त दिन के 11.55 बजे तक। योग- सुकर्मा दिन के 11.12 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.54 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.33 से 09.53 बजे तक। अभिजीत- 12.12 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

23 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 23 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) नौकरीपेशा जातकों पर आज कार्यभार बढ़ सकता है। उसे वे अधिक मेहनत करके समय पर पूरा करेंगे और प्रशंसा के पात्र बनेंगे। माता पिता व गुरु के प्रति निष्ठा, भक्ति से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रह सकता है। अपने दैनिक कामकाज को आगे के लिए टाल सकते हैं। यह आपके लिए नुकसानदेह होगा। संतान के श्रेष्ठ कार्य से आपके सम्मान में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) यदि आज आपकी किसी से वाद-विवाद की स्थिति बनें, तो उससे यथासाध्य दूर रहें। अन्यथा उसका रूप बिगड़ जाएगा। आज आपकी किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। इससे आपका मन प्रसन्न होगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आपके कठिन प्रयासों से लक्ष्य की प्राप्ति होगी। यदि कोई सरकारी कार्य फंसा हुआ है, तो उसे आज ही पूरा करा लें। अन्यथा वह लंबा लटक सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 23 जनवरी 2022 का दिन सतर्क रहने का है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधानी से जाएं क्योंकि आज आपको चोट लगने का खतरा बनता दिख रहा है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज आपको अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखना होगा। अन्यथा भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। आकस्मिक रूप से धन लाभ हो सकता है। आपका भाइयों से कुछ वैचारिक मतभेद होने का खतरा भी है, लेकिन परेशान न हों। विवाद शीघ्र सुलझ जाएगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) यदि कोई पुराना विवाद चल रहा है, तो वह आज सुलझ सकता है। आज आपको अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ धन व्यय करना पड़ सकता है। धन लाभ का भी योग है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आय के नए स्रोत बनेंगे। इससे भविष्य में भरपूर मात्रा में धन मिलेगा। शाम को आप दान-पुण्य के कार्य में कुछ समय व्यतीत करेंगे। शासन द्वारा आपको सम्मानित किया जा सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) यदि किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो भाग्य के दृष्टिकोण से आज वह आपको प्राप्त हो सकती है। बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें। अन्यथा पेट की समस्या हो सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। करियर में भी आज आपको मित्रों का सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। संतान के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है, इसलिए सावधान रहें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आय की बढ़ोतरी के लिए किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ हो सकता है।

नोट- 23 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- जप के बाद भी नहीं मिलता मनचाहा फल, जानें कारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here