23 जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

158
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 23 June : 23 जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

23 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- त्रयोदशी दोपहर के 059.22 बजे तक। उसके बाद चतुर्दशी पूरा दिन व पूरी रात तड़के 03.32 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा दिन के 11.48 बजे तक। योग- साध्य सुबह के 10. 01 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.22 बजे। राहुकाल- दिन के 12.23 से 02.08 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

24 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पूर्णिमा रात के 12.23 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा सुबह के 09.11 बजे तक। योग- शुभ सुबह के 06.06 बजे तक। उसके बाद शुक्ल रात के 02.16 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.25 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- दिन के 02.08 से 03.53 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.56 बजे से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

23 जून का राशिफल

पढ़ें 23 जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आज जिस कार्य में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। यदि कोई योजना मन में है तो आज उस पर अमल शुरू कर दें। सफलता मिलने की भरपूर संभावना है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिला-जुला फल देने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। जमीन-जायदाद का काम करने वाले को लाभ का योग है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। दुर्घटना होने का खतरा है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। राजनीति व सामाजिक कार्य कर रहे लोगों का जनसंपर्क मजबूत होगा। उनके समर्थकों की संख्या भी बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी परेशानी होगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) अपने आचरण और वाणी पर नियंत्रण रखें। विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में इस बात का ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी नहीं लगे। आज आप परिवार वाले के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) धन के मामले में दिन उत्तम रहेगा। आज आपका कहीं फंसा हुआ धन है, वापस मिल सकता है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 23 जून का राशिफल ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान पक्ष आज आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला रहेगा। कामकाज को करने के मामले में सफलता मिलेगी। इसके बाद भी आर्थिक स्थिति सामान्य से कमतर रहेगी। मन में नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज भाग्य आपके साथ है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। काम करने में मन लगेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इसमें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। वर्क फ्राम होम के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी कार्यकुशलता दिखायी देगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। आप अपने परिवार पर पूरा ध्यान देंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज अपनी उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के छोटों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) नौकरीपेशा लोग आज परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति उन्हें अनुकूल नहीं मिलेगी। आय की स्थिति में नुकसान का खतरा है। घर में परिवारजन विशेषकर माता के साथ प्रेम बढ़ेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। कामकाज की दृष्टि से भी समय काफी अच्छा रहेगा। आप जमकर श्रम करेंगे और उसका लाभ भी मिलेगा। कुल मिलाकर दिन संतुलित रहेगा।

नोट- 23 जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बेजोड़ है सिद्धकुंजिका स्तोत्र और बीसा यंत्र अनुष्ठान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here