23 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

76
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 23 March : 23 मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

23 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- षष्ठी रात के 02.16 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा शाम के 06.53 बजे तक। योग- वज्र दिन के 10.20 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.22 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.34 बजे। राहुकाल- दिन के 12.28 से 01.59 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

24 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- सप्तमी रात के 12.09 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा शाम के 05.30 बजे तक। योग- व्यतिपात अगले दिन तड़के 04.37 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.21 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.34 बजे। राहुकाल- दिन के 01.59 से 03.31 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.03 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

23 मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें 23 मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) सार्वजनिक क्षेत्र में आपका योगदान आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। महिला जातक अपने कार्यों के प्रति निष्ठावान रहेंगी। परिवार के बुजुर्गों का सहयोग घरेलू कार्य के साथ व्यावसायिक कार्यों को सहज बनाएगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज के दिन का पूर्वार्ध आपके लिए धन वृद्धि कारक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा और उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन थोड़ा तनाव बढ़ाने वाला रहेगा। परिश्रम के बाद भी कार्यक्षेत्र में आपको अपेक्षित फल नहीं मिल सकेगा। साथ के लोगों के अनैतिक कार्यों में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे। अतः उनसे दूरी बनाकर रखें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) परिजनों से मधुर भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। घरेलू समस्याओं को परिवार की महिलाएं अपने बल पर सुलझा लेंगी।  संध्या के समय शुभ समाचार मिलेंगे। उत्तम भोजन, वाहन व मनोरंजन का आनंद मिल सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज अपने सभी लंबित कार्य पूर्ण करने का प्रयास करें। इसके बाद परिस्थिति कलहकारी बनेगी। जिसका भला करने का सोचेंगे उसी का व्यवहार आपको आहत करेगा। महिला जातक भी आज अशांत रहेंगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 23 मार्च 2022 का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। अपनी वाणी पर पूर्ण नियंत्रण रखें। आसपास का वातावरण क्रोध दिलाने वाला बनेगा। नहीं चाहते हुए भी किसी से झगड़ा होने का खतरा है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कार्यक्षेत्र में आज मन से काम नहीं करेंगे। फिर भी जोड़-तोड़ का सहारा लेकर खर्च योग्य आय बना लेंगे। धार्मिक स्थानों पर दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे। महिला मित्रों से संबंधों में कड़वाहट संभव है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन लाभदायक रहेगा। बीते कल के अधूरे कार्य आज पूर्ण होने से धन की आमद होगी। नौकरीपेशा लोग भी अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित होंगे। दिनचर्या असंयमित रहेगी। संतान पर नजर रखें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) शेयर आदि के कार्यों में उछाल से आय के स्रोत बनेंगे। सरकारी कार्यों में ढील नहीं दे। अन्यथा लंबे समय के लिए लटक सकते है। धार्मिक कार्यों में रुचि होने पर भी समय नहीं निकाल पाएंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज लोग आपकी वाणी और कौशल के कायल होंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आर्थिक दृष्टि से यह समय शुभ है। अप्रत्याशित रूप से फंसा हुआ धन निकल आएगा। विभिन्न स्रोतों से आय के साधन बनेंगे। दांपत्य जीवन में किसी तरह की गलतफहमियों को न पनपने दें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके जीवन में नए अवसर लेकर आ रहा है। इसमें आपको अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अच्छे मौके मिलेंगे। यह समय आपके आंतरिक संसाधनों में वृद्धि के संकेत दे रहा है।

नोट- 23 मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here