23 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

150
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 23 May : 23 मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

23 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी सुबह के 06.42 बजे तक। उसके बाद द्वादशी अगले दिन तड़के 03.38 बजे तक। नक्षत्र- हस्त दिन के 12.12 बजे तक। योग- सिद्धि दिन के 02.58 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.10 बजे। राहुकाल- शाम के 05.27 से 07.10 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

24 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- त्रयोदशी रात के 12.11 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा सुबह के 09.49 बजे तक। योग- व्यतिपात दिन के 11.14 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.10 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.09 से 08.52 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

23 मई का राशिफल

पढ़ें 23 मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है। आपसे अपेक्षा है कि इसकी उपयोगिता पर अपनी बेबाक प्रतिक्रिया दें। ताकि इसे जारी रखने या पुराने तरीके में लौटने का निर्णय लिया जा सके।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके नाम रहेगा। अपनी कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। आपके काम की विरोधी भी प्रशंसा करेंगे। यदि आपका कुछ धन कहीं पर अटका हुआ है, तो वह आज मिल सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आर्थिक रूप से भी समय ठीक है। अनायास भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। काम में आज प्रमाद न करें। विरोधी इसका फायदा उठाकर आपकी स्थिति खराब कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) निवेश, नौकरी के लिए दिन अच्छा है। इन क्षेत्रों में फायदा होगा। युवाओं के लिए परीक्षा, साक्षात्कार में भी सफलता के योग हैं। अच्छे भोजन का सुख मिलेगा। आज परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) अपने क्रोध व भाषा को नियंत्रित रखें। कुछ अनुचित स्थिति बन सकती है। साथ ही आज आप अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। इससे मन उद्विग्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में दिन भर व्यस्तता रहेगी। थकावट महसूस करेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) रोजी-रोजगार के लिए समय थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। आय की तुलना में व्यय अधिक होगा। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले दिन भर व्यस्त रहेंगे। उनका कद बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आकस्मिक धन लाभ होने का योग बन रहा है। भूमि या मकान में निवेश करने वाले को फायदा होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। उन्हें बेहतरी के अवसर मिलेंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 23 मई का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आया है। पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद का समाधान होगा। संतान से मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। प्रातः सूर्य को अर्घ्य दिया करें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा। अधिकारी से आपको सहयोग प्राप्त होगा। इससे आपके रुके कार्य बनते नजर आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विशेष रूप से पेट की समस्या परेशान कर सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कारोबारियों को लिए दिन अनुकूल है। खासकर साझेदारी में व्यापार करने वाले को फायदा होगा। भविष्य में अधिक लाभ की संभावना है। पारिवारिक समस्याओं के कारण थोड़े परेशान रह सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) परिवार और रोजगार दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। ध्यान रखें कि एक को सही करने के प्रयास में दूसरा खराब न हो जाए। निर्णय लेने में दुविधा होगी। अचानक खर्च बढ़ने से तनाव होगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन अनुकूल है। काफी समय से चली आ रही उलझनें खत्म होंगी। आप भविष्य के लिए कुछ निर्णय ले सकते हैं। इसका फायदा मिलेगा। पहले निवेश कर चुके लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम अधिक होगा। उस तुलना में करने वाले कम रहेंगे। आर्थिक रूप से समस्या हो सकती है। आकस्मिक खर्च का योग है। मित्रों का भरपूर साथ मिलेगा।

नोट- 23 मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- सिद्धिदात्री प्रदान करती हैं भोग, सिद्धियां व मोक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here