24 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

111
24 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
24 April Horoscope and Panchang

rashifal and panchang of 24 April : 24 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

24 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- नवमी रात के 02.52 बजे तक। नक्षत्र- श्रावण संध्या के 05.52 बजे तक। योग- शुभ रात के 11.04 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.47 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.52 बजे। राहुकाल- संध्या के 05.14 से 06.52 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.53 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

25 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- दशमी रात के 01.38 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा संध्या के 05.13 बजे तक। योग- शुक्ल रात के 08.56 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.46 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.53 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.24 से 09.03 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.53 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

24 अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 24 अप्रैल 2022 राशिफल कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन सामान्य रहेगा। यदि कहीं पर निवेश करने की सोच रहे हैं तो सलाह ले कर करें अन्यथा पैसे फंस सकते हैं। संतान पक्ष के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन उत्तम है। रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों को सफलता हाथ लग सकती है। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन खुशियों से भरा रहेगा। दान-पुण्य में समय बीतेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने से लाभ होगा। घर-परिवार में कोई समस्या चल रही थी समाधान के लिए पिताजी से सलाह ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें कारोबार अनुकूल करने के उपाय

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन भर किसी बात को लेकर मन बेचैन रह सकता है। किसी मित्र से अपने मन की बात साझा करेंगे, जिसकी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए भी कठिन परिश्रम करने होंगे। किसी की व्यर्थ की बातों में पड़ने से बचें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) 24 अप्रैल 2022 राशिफल। सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है। जिसके कारण कार्य में भी मन नहीं लगेगा। किसी की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। यदि भूमि से संबंधित कोई वाद-विवाद कोट कचहरी में चल रहा है उसका फैसला आपके पक्ष मे आ सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन उन्नति भरा रहेगा। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे आपका उत्साह उसमें आने वाली आ रही बाधाओं को दूर करेगा। अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें। व्यस्तता के चलते परिवारवाले नज़रअंदाज़ महसूस कर सकते हैं। संतान पक्ष किसी बात को लेकर आपसे नाराज़ हो सकती है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के विरोधी काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। जिससे आपको भारी नुकसान भी हो सकता है। आय के साधन मज़बूत रहेंगे। आप अपने माता-पिता से कोई सलाह लेकर कार्य करेंगे, तो वह आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन निश्चित सफलता देने वाला रहेगा। छोटी-मोती परेशानियों से घबराएं नहीं आप तरह की समस्या का हल निकलने में सक्षम है। शादी-शुदा लोगों को साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। यहाँ-वहां की चीज़ों पर खर्च हो सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो)दिन भागदौड़ भरा रहेगा। कारोबारियों को कई तरह के कार्य मिल सकते हैं। व्यस्तता के बीच आप अपने पारिवारिक सदस्यो के लिए समय निकालने में भी कामयाब रहेंगे। यदि पिताजी का स्वस्थ्य ख़राब है, तो उनके कष्टों मे वृद्धि हो सकती है। चिकित्सीय सेवा की जरुरत पड़ सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन उत्साहवर्धक रहेगा। कारोबारी किसी नयी डील को फाइनल कर सकते हैं जो की लाभदायक सिद्ध होगी। पारिवार के किसी सदस्य की वजह से थोड़े परेशान हो सकते हैं। भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा तैयार कर लें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) कारोबारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। जल्दबाजी में बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। सतर्क रहें। शाम का समय मनोरंजन में बीत सकता है। संतान पक्ष के साथ लम्बे समय बाद समय बिताने का मौका मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन मिलाजुला रहेगा। दिन खास रहेगा। लम्बे समय से जिस चीज़ की प्रतीक्षा कर रहे थे वो कार्य पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यदि कोई विवाद चल रहा है तो वो सुलझ जाएगा। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर खर्च हो सकता है। आय और व्यय दोनों संतुलन बना कर रखना होगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की से मन प्रसन्न होगा। परिवार में किसी के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही है वह किसी प्रियजन की मदद से सुलझ सकती है। नौकरीपेशा लोगों का दिन अच्छा रहेगा। किसी करीबी से लेन-देन करने का मौका आ सकता है, उससे बचें।

नोट- 24 अप्रैल 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here