24 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

127
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 24 april : 24 अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

24 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी रात के 07.17 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी सुबह के 06.22 बजे तक। उसके बाद उत्तर फाल्गुनी अगले दिन तड़के 04.24 बजे तक योग- ध्रुव दिन के 11.43 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.47 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.52 बजे। राहुकाल- दिन के 09.03 से 10.41 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.53 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

25 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- त्रयोदशी शाम के 04.12 बजे तक। नक्षत्र- हस्त रात के 01.55 बजे तक। योग- व्याघात सुबह के 08.15 बजे तक। उसके बाद हर्षण अगले दिन तड़के 04.23 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.46 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.53 बजे। राहुकाल- शाम के 05.14 से 06.53 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.53 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

24 अप्रैल का राशिफल

पढ़ें 24 अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन लाभ होने का योग है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता और खींचतान से बेचैनी रह सकती है। इससे शाम तक थकान भी महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। रुका हुआ धन मिलेगा, इसके लिए प्रयास जारी रखें।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। भेंट और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। जमीन-जायदाद के सौदों में लाभ होगा। कारोबारियों के कार्यक्षेत्र में विस्तार होने का योग बन रहा है। इसके लिए प्रयास करें। निवेश के लिए भी समय उपयुक्त है।

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) ग्रह दशा अनुकूल होती दिख रही है। राजकीय बाधा दूर होगी। इससे काफी समय से लटके काम पूरे हो सकते हैं। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। विशेष कार्य बन जाने से हर्ष होगा।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। किसी खास कार्य की व्यवस्था करने में समय गुजारेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सावधानीपूर्वक कार्य करना होगा। आय के नए स्रोत के लिए सकारात्मक कोशिश कर सकते हैं। आज किसी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कारोबार कर रहे लोगों को आज किसी परिचित के माध्यम से लाभ मिल सकता है। किसी नजदीकी के स्वास्थ्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। दिन भर की व्यस्तता और परेशानी के बाद शाम का समय परिवार के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 24 अप्रैल का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। घऱ और बाहर आपको प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। संतान की उन्नति देखकर भी मन आनंदित होगा। परिवार का वातावरण भी शांतिपूर्ण रहेगा। व्यापारियों को इस समय का लाभ उठाना चाहिए।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन जोखिम भरा रहेगा। किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक पढ़ें। तभी आगे बढ़ना उचित होगा। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। उनके साथ कुछ समय सतर्कता बरतनी होगी।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) भविष्य को मजबूत बनाने के लिए आज आप कार्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में साथ काम करने वाले के प्रति अच्छा व्यवहार रखना होगा। अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। इससे आपको काम में परेशानी आ सकती है। अनुभवों से आपको नए ज्ञान की प्राप्ति होगी।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन मिश्रित फल लेकर आया है। परिवार के किसी सदस्य के कारण व्यस्तता और व्यर्थ की चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। कारोबार में नई तकनीक को अपनाकर आप अपने काम को चरम तक पहुंचाएंगे।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। दिन भर छोटे-मोटे काम से ही लाभ के योग बनेंगे। आप किसी की सहायता लेना पसंद नहीं करते लेकिन आज करना पड़ सकता है। संतान की तरक्की की उम्मीद है। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) भविष्य के लिहाज से आज का दिन महत्वपूर्ण होगा। आर्थिक रूप से आप बड़े निर्णय ले सकते हैं। उसका भविष्य में उल्लेखनीय फायदा होगा। आपको संतान की नौकरी से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकते हैं।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल वाला है। कानूनी मामलों में आपको सफलता के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। किसी नजदीकी की मदद से लंबे समय से रुके कार्यों को करने की चेष्टा करेंगे। लेन-देन संबंधी निर्णयों को बदल सकते हैं।

नोट- 24 अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here