24 अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

109
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 24 August : 24 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

24 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वितीया दिन के 04.04 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद रात के 07.48 बजे तक। योग- सुकर्मा सुबह के 07.00 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.55 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.51 बजे। राहुकाल- दिन के 03.37 से 05.14 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.57 बजे से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

25 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- तृतीया दिन के 04.18 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद रात के 08.48 बजे तक। योग- धृति सुबह के 05.57 बजे तक। उसके बाद शूल अगले दिन तड़के 05.25 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.56 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.50 बजे। राहुकाल- दिन के 12.23 से 02.00 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

24 अगस्त 2021 का राशिफल

पढ़ें 24 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों का आना-जाना रहा है। इस बीच नजदीकी के कार्य आपकी चिंता को बढ़ा सकते हैं। मानसिक कष्ट का अनुभव करेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम का समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में बिताएंगे।

यह भी पढ़ें- भगवान शिव की उपासना का महीना सावन

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन व्यस्तता में बीतेगा। कई काम एक साथ आपके सामने आएंगे। इनमें से कुछ जरूरी कामों को पूरा करना होगा। अन्यथा वे अधूरे रह जाएंगे। शाम को अपने कुछ पुराने मित्रों के साथ मौज-मस्ती करेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन सतर्क रहने का है। आपको चोट, चोरी या दुर्घटना से हानि संभव है। बेवजह विवाद भी हो सकता है। अतः शांति बनाए रखें। जोखिम और जमानत के कार्य टाल दें। यात्रा में विशेष सावधानी रखें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) रोजगार के प्रयास में लगे लोगों के लिए दिन अनुकूल है। उन्हें सुखद समाचार मिल सकता है। व्यवसाय के जुड़े लोगों की यात्रा सफल रहेगी। उन्हें अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। जोखिम लेने से बचें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। दिन भर व्यस्तता और भागदौड़ की स्थिति रहेगी। यदि किसी से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो आज नहीं लें। उसे उतारना अत्यंत कठिन होगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 24 अगस्त 2021 का राशिफल अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में कद बढ़ेगा। आज सम्मानित किया जा सकता है। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। संध्याकाल से आमोद-प्रमोद में समय बिता सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) मानसिक स्थिति के रूप में दिन ठीक रहेगा। पुराने मित्र से काफी समय बाद अकस्मात मुलाकात हो सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। आज कुछ नए और उपयोगी मित्र बन सकते हैं।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला है। यात्रा का योग बन रहा है। इस दौरान सावधानी रखें। क्योंकि चोट लगने का खतरा है। कार्यक्षेत्र में सहयोग खोलकर करें। भविष्य में आपको इसका लाभ मिलेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज आपकी निर्णय क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। जो भी निर्णय लेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा कर सकेंगे। मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल नहीं है। फिजूलखर्ची का योग बन रहा है। आपको इससे बचना होगा। अन्यथा बजट पर असर पड़ेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। यदि आप किसी नए कार्य में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए समय अनुकूल है।

नोट- 24 अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियां पाना सरल लेकिन उससे मोक्ष संभव नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here