24 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

98
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 24 December : 24 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

24 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- पंचमी रात के 07.34 बजे तक। नक्षत्र- मघा पूरा दिन व पूरी रात के बाद तड़के 04.10 बजे तक। योग- विष्कंभ दिन के 12.01 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.30 बजे। राहुकाल- दिन के 11.03 से 12.21 बजे तक। अभिजीत- दिन के 12.00 से 12.41 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

25 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- षष्ठी रात के 08.09 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी पूरा दिन व पूरी रात के बाद सुबह के 05.06 बजे तक। योग- प्रीति दिन के 11.26 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.31 बजे। राहुकाल- दिन के 09.46 से 11.04 बजे तक। अभिजीत- दिन के 12.01 से 12.42 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

24 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 24 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) नौकरी से जुड़े जातकों का आज कद बढ़ सकता है। संतान की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। घर-बाहर के काम को लेकर दिन भर व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को कुछ समय से आ रही परेशानियां आज समाप्त होंगी। संतान के विवाह से संबंधित कोई प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें- शुक्र, शनि, राहु और केतु हो जाएंगे अनुकूल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। अन्यथा बेवजह परेशानी में फंसेंगे। विशेष रूप से पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। हालांकि भाई-बहनों से चल रहे विवाद में कमी आने से राहत महसूस करेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) सामाजिक क्षेत्र में आपके लिए खींचतान की स्थिति बन सकती है। सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परीक्षा में सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को कड़े परिश्रम करने की आवश्यकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 24 दिसंबर 2021 का राशिफल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। अतः सतर्कता बरतें। व्यापार में यदि आज कोई निर्णय लेना पड़े, तो जल्दबाजी में न लें। नहीं तो यह आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ा कर सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज आपके धन व पराक्रम में वृद्धि का दिन है। यदि लंबे समय से कोई केस चल रहा है, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है। इस फैसले से आपकी संपत्ति में भी बढ़ोतरी होगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कार्यक्षेत्र में आप किसी कार्य को लेकर असमंजस में रहेंगे। हालांकि देर से ही सही वह पूरा होगा। परिवार में यदि कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो वह आज फिर से सिर उठा सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन व्यवसायियों के लिए लाभ देने वाला है। समाज सेवा से जुड़े लोगों को छवि बेहतर करने के अवसर मिलेंगे। इस दौरान नए मित्र भी बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को तनाव हो सकता है

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) क्रोध और जल्दबाजी को आज अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। आप पुरानी समस्या का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नियंत्रण बनाने की आवश्यकता है। क्योंकि आपके समक्ष कुछ नए खर्चे निकल कर आएंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी नए कार्य को शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय उत्तम है। आपकी कुछ अहम लोगों से मुलाकात होगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सफलता का योग बन रहा है। यदि व्यवसाय के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह ली है, तो वह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी।

नोट- 24 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here