24 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

75
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 24 january : 24 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

24 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- षष्ठी सुबह के 08.43 बजे तक। नक्षत्र- हस्त दिन के 11.55 बजे तक। योग- सुकर्मा दिन के 11.12 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.54 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.33 से 09.53 बजे तक। अभिजीत- 12.12 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

25 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- सप्तमी सुबह के 07.48 बजे तक। उसके बाद अष्टमी अगले दिन सुबह 06.25 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा दिन के 10.55 बजे तक। योग- धृति सुबह के 09.13 बजे तक। उसके बाद शूल अगले दिन सुबह 06.52 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.54 बजे। राहुकाल- दिन के 03.14 से 04.34 बजे तक। अभिजीत- 12.12 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

24 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 24 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपको मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आपको हर क्षेत्र में सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो आज आपको उसमें लाभ हो सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आप संतान की भविष्य की योजनाओं को अंतिम रूप देंगे। शाम के समय जीवनसाथी के साथ कहीं घुमने-फिरने जा सकते हैं। आज आपका वरिष्ठ से वाद-विवाद हो सकता है। सतर्क रहें और संयम रखें।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) अपनी वाणी में मधुरता और व्यवहार को संतुलित बनाए रखें। अन्यथा बड़े विवाद में फंस सकते हैं। घर में किसी के ऊपर नाजायज दबाव डालने से कलह हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) पुराने कार्य से धन की आमद होगी। अधिक पाने की लालसा में न तो खुद चैन से बैठेंगे न सहयोगियों को बैठने देंगे। इससे सहकर्मी मन ही मन आपको बुरा-भला कहेंगे। बाद में लाभ देख उनका व्यवहार बदलेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 24 जनवरी 2022 का दिन आपकी आशा के अनुकूल रहेगा। आज आप सफलता पाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाएंगे। हालांकि यह उचित नहीं है। इससे सामाजिक क्षेत्र में आपकी आलोचना हो सकती है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज आप अपने काम से काम रखेंगे। फालतू की बातों में समय खराब करना पसंद नहीं करेंगे। इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति और मजबूत होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आप कार्य व्यवसाय संबंधी योजना बनाएंगे लेकिन उसे तत्काल अमल में नहीं ला सकेंगे। कामकाज में एक बार अव्यवस्था होने पर सुधार की जगह जैसे तैसे-कार्य निकालने पर जोर देंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) व्यवसाय में नए प्रतिद्वंद्वी उभरेंगे, लेकिन वे चाहकर भी अहित नहीं कर पाएंगे। साझेदारी के कार्यों में निवेश से बचें। दोपहर तक बिक्री कम रहने से धन की समस्या रहेगी। बाद में स्थिति सुधरेगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज कहीं से आर्थिक लाभ होने पर राहत मिलेगी। हालांकि वह धन शीघ्र ही खर्च हो जाएगा। पारिवारिक वातावरण धार्मिक रहेगा। व्रत-उपवास के कारण थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन आपके लिए थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। दिन के प्रारंभ में आपका स्वभाव अत्यंत रूखा रहेगा। नकारात्मक सोच के कारण अनावश्यक विवाद में उलझेंगे। इससे माहौल अशांत रहेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज कार्यक्षेत्र की स्थिति में थोड़ा सुधार आएगा। आकस्मिक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि धन संबंधी विषयों को लेकर किसी न किसी से कलह भी हो सकती है। संयम और धैर्य रखें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए लाभकारक रहेगा। आज आप जहां से लाभ की आशा रखेंगे, वहां अपेक्षा से अधिक मिलेगा। कार्य व्यवसाय में उन्नति होगी। हालांकि कार्यक्षेत्र का वातावरण थोड़ा प्रतिस्पर्धात्मक रहेगा।

नोट- 24 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बेजोड़ है सिद्धकुंजिका स्तोत्र और बीसा यंत्र अनुष्ठान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here