24 जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

135
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 24 July : 24 जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

24 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पूर्णिमा सुबह के 08.06 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर आषाढ़ दिन के 12.40 बजे तक। योग- विष्कंभ सुबह के 06.12 बजे तक। उसके बाद प्रीति पूरा दिन व पूरी रात अगले दिन तड़के 03.16 दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.38 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.17 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.03 से 10.45 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

25 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- प्रतिपदा सुबह के 05.30 बजे तक। द्वितीया पूरा दिन व पूरी रात अगले दिन तड़के 04.03 नक्षत्र- श्रवण दिन के 11.18 बजे तक। योग- आयुष्मान रात के 12.43 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.39 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.16 बजे। राहुकाल- शाम के 05.34 से 07.16 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

24 जुलाई का राशिफल

पढ़ें 24 जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) धन लाभ के लिए किसी के सहयोग और मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए अपने व्यवहार में लचीलापन लायें। आज आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। घर मे भी किसी सदस्य के हाथ नुकसान होने का खतरा है। सतर्कता बरतें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में लोगों को आपकी कार्यशैली पसंद आएगी। अधिकारी का समर्थन मिलेगा। सम्मान के साथ धन लाभ के अवसर भी बनेंगे। परिवार वालों पर उचित ध्यान दें।

यह भी पढ़ें- धन प्राप्ति और रोग नाश के लिए रामबाण हैं ये मंत्र

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) निर्णय लेने में विलंब से महत्वपूर्ण अवसर हात से निकल सकते हैं। पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण से आपके सम्मान पर असर पड़ने का खतरा है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अन्यथा वरना उलझनें और बढ़ेंगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 24 जुलाई का राशिफल मिश्रित है। पुरानी समस्याएं हल होने के बदले अधिक गंभीर होंगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करेंगे। आर्थिक रूप से समय ठीक है। धन लाभ के योग हैं। निवेश से लाभ मिलेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। समय पर काम होने से संतोष की अनुभूति होगी। भविष्य में इसका लाभ मिलेगा। दूसरों के विवाद से दूरी बनाकर रखें। अन्यथा बड़े विवाद में फंस सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) संतान के भविष्य से संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है। आपको किसी अनचाहे व्यक्ति के मुलाकात करनी पड़ सकती है। इससे अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। अतः सतर्क रहें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन सफलता लेकर आएगा। आजीविका के लिए प्रयास कर रहे जातक को उत्तम अवसर मिलेंगे। आज वाद-विवाद में नहीं पड़ें। अन्यथा वह कानूनी रूप ले सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। संपत्ति संबंधी कानूनी विवाद में भी आपको जीत मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परेशानी हो सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन लाभ दिलाने वाला है। व्यवसायी वर्ग को आशा से अधिक की प्राप्ति होगी। परिवार के किसी सदस्य से सुखद सूचना मिलेगी। कुल मिलाकर आज आप प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आस-पास का वातावरण सुखद रहेगा। दिन भर शुभ सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं। आज आपकी प्रगति के द्वार खुलने के योग हैं। व्यापार में कई दिनों से चली आ रही रुकावट दूर होगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में मिला-जुला परिणाम मिलेगा। दिन भर की व्यस्तता और थकावट के बाद शाम को शुभ सूचना मिल सकती है। आर्थिक रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। रकम डूबने का खतरा है।

नोट- 24 जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- सिद्धिदात्री प्रदान करती हैं भोग, सिद्धियां व मोक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here