24 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

72
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 24 March : 24 मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

24 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- सप्तमी रात के 12.09 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा शाम के 05.30 बजे तक। योग- व्यतिपात अगले दिन तड़के 04.37 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.21 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.34 बजे। राहुकाल- दिन के 01.59 से 03.31 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.03 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

25 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अष्टमी रात के 10.04 बजे तक। नक्षत्र- मूल शाम के 04.07 बजे तक। योग- वरीयान रात के 01.47 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.20 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.35 बजे। राहुकाल- दिन के 10.55 से 12.27 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.03 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

24 मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें 24 मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपकी सफलताओं की पूर्ति का दिन रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में आवेदन किया है, तो आज उनको आशातीत सफलता मिलने वाली है। इससे उनका मन प्रसन्न होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन अनुकूल है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आप अपने परिवार में चल रहे किसी तनाव को समाप्त करने में सफल होंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने से आज मन प्रसन्न रहेगा।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को उत्तम सफलता हाथ लग सकती है। आज आप लंबे समय से रुके हुए किसी कार्य को पूरा कर सकेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) पुरुषार्थ के लिए किया गया कार्य आज आपका सार्थक होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। इसके कारण आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। परिवार के सदस्य भी आपका साथ देंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खोलेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इससे शुरू में थोड़ी कठिनाई होगी, बाद में साथियों के सहयोग से कार्य कर लेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 24 मार्च 2022 का राशिफल आपके अनुकूल है। काफी समय से जिस योजना पर विचार कर रहे थे, उसको मूर्त रूप दे सकते हैं। आज किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) सामाजिक दृष्टिकोण से आज किए कार्य आपको लाभ देंगे। शाम को माता-पिता से साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज भाग्योदयकारक दिन है। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत के मार्ग खुलेंगे। इस खुशी में आप छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) पारिवारिक कारोबार में लिया गया फैसला आज आपको भरपूर लाभ देगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। कार्यक्षेत्र में शासन का भरपूर सहयोग मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए कार्यों में आज सफलता प्राप्त हो सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने प्रिय के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। यदि स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो उसमें वृद्धि हो सकती हैं।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) यदि कोई कार्य अति आवश्यक हो, तो उसे पहले पूरा करें। अपने भाग्य के भरोसे उसे आगे के लिए नहीं टालें। छोटे भाई-बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन की मदद से दूर होगी।

नोट- 24 मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here