24 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

165
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 24 May : 24 मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

24 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- त्रयोदशी रात के 12.11 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा सुबह के 09.49 बजे तक। योग- व्यतिपात दिन के 11.14 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.10 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.09 से 08.52 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

25 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी रात के 08.29 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति सुबह के 07.06 बजे तक। उसके बाद विशाखा पूरा दिन और पूरी रात तड़के 04.11 बजे तक। योग- वरिघा सुबह के 07.13 बजे तक। उसके बाद परिघ पूरा दिन और पूरी रात तड़के 03.03 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.11 बजे। राहुकाल- दिन के 03.45 से 05.28 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

24 मई का राशिफल

पढ़ें 24 मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है। आपसे अपेक्षा है कि इसकी उपयोगिता पर अपनी बेबाक प्रतिक्रिया दें। ताकि इसे जारी रखने या पुराने तरीके में लौटने का निर्णय लिया जा सके।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के रास्ते बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरीपेशा लोगों के अधिकार बढ़ेंगे। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन सुलभ होंगे। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। काफी समय से सक्रिय शत्रु परास्त होंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। कुसंगति से बचें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन अनुकूल है। कारोबारियों की बाधा दूर होगी। साझेदारी से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से अनुकूलता रहेगी। जोखिम वाले और जमानत के कार्य फिलहाल टाल दें। अन्यथा समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मिला-जुला फल देगा। शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अति व्यस्तता के कारण शाम को शिथिलता महसूस होगी। इससे कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। संतान की चिंता रहेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आपको अपने की कारण से समस्या हो सकती है। अतः वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधी आपकी बातों को ही आपके विरुद्ध प्रयोग कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर और विवेक कोई फैसला लें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) विद्यार्थी वर्ग के लिए सफलता का योग बन रहा है। कारोबारियों का व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी वरिष्ठ जन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शाम तक उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त हो सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 24 मई का राशिफल मिश्रित फल वाला है। भूमि या भवन लेने की योजना बनेगी। उसमें लाभ का योग है। शारीरिक समस्या से काम में रुकावट हो सकती है। पुराने कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन तनावपूर्ण रहेगा। घर-बाहर तनाव व अशांति रह सकती है। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। व्यस्तता और थोड़े आलस्य से लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। दुखद समाचार मिल सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) नजदीकी लोगों से मतभेद हो सकता कानूनी विवाद में फंसे तो प्रतिकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) अनावश्यक विवाद में फंसने का योग है। दूसरे के झंझटों में नहीं पड़ें। कार्य की बेहतरी के साथ उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र स्थिति अनुकूल रहेगी। काम में मन लगेगा। यात्रा का योग बन सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन अनुकूल है। आय के नए स्रोत बनेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पुरानी योजना को पटरी पर लाने के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन मिश्रित फल वाला रहेगा। धन लाभ का योग बन रहा है। हालांकि अतिथि भी आ सकते हैं। उसमें व्यय अधिक होगा। शाम को शुभ सूचना प्राप्त होगी। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है।

नोट- 24 मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here