24 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

84
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 24 October : 24 अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

24 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्थी पूरा दिन व पूरी रात के बाद तड़के 05.43 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी रात के 01.02 बजे तक। योग- व्यतिपात रात के 10.33 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.27 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.43 बजे। राहुकाल- शाम के 04.18 से 05.43 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.28 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

25 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- पंचमी पूरा दिन व पूरी रात। नक्षत्र- मृगशिरा पूरा दिन व पूरी रात के बाद तड़के 04.11 बजे तक। योग- परिघ रात के 12.38 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.28 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.42 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.52 से 09.17 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

24 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 24 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) यह समय आपके लिए अनुकूल है। इसका लाभ उठाकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आपके मन में राग-द्वेष की भावना रहने से किसी प्रिय व्यक्ति से दूरी बन सकती है। हालांकि सामाजिक व्यवहार बढ़ने का लाभ मिलेगा। शाम के समय आकस्मिक धन अथवा उपहार लाभ का योग है।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन सतर्क रहने का है। थोड़ी सी लापरवाही में समस्या में फंस सकते हैं। लंबी यात्रा की योजना बनेगी। यथासंभव उसे आज टाल दें। आपको कुछ समय के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में अति व्यस्तता के साथ धीमी गति से कार्य करने पर लोगों की आलोचना सुननी पड़ेगी। आर्थिक कारण से भी किसी से तकरार होने की आशंका है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। परिवार में तनावपूर्ण स्थिति होने का खतरा है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। लेन-देन के मामले में सावधानी रखें। खान-पान में सतर्कता बरतें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन मिला-जुला है। संतान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में कोई कार्यक्रम हो सकता है। कर्ज का लेन-देन न करें। रकम फंस सकती है। व्यवसायियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 24 अक्टूबर 2021 का राशिफल मिला-जुला है। कारोबार में उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। बड़े निवेश से अभी बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कुछ लोग आपके काम में रुकावटें पैदा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। आज कामकाज ज्यादा रहने से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन फायदेमंद होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आप काफी समय से लटके कुछ जरूरी काम पूरे कर सकते हैं। किसी और की उलझी स्थिति में घुसने से बचें। अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला फल लेकर आया है। अधिकारियों की मदद से धन लाभ होने के योग हैं। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपकी कुछ नए और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। इसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। संतान का स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है।

नोट- 24 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियां पाना सरल लेकिन उससे मोक्ष संभव नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here