25 अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

121
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 25 August : 25 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

25 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- तृतीया दिन के 04.18 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद रात के 08.48 बजे तक। योग- धृति सुबह के 05.57 बजे तक। उसके बाद शूल अगले दिन तड़के 05.25 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.56 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.50 बजे। राहुकाल- दिन के 12.23 से 02.00 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

26 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्थी शाम के 05.13 बजे तक। नक्षत्र- रेवती रात के 10.29 बजे तक। योग- गंड पूरा दिन पूरी रात तड़के 05.26 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.56 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.49 बजे। राहुकाल- दिन के 01.59 से 03.36 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.57 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

25 अगस्त 2021 का राशिफल

पढ़ें 25 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) यदि किसी रोग से परेशान हैं, तो कष्ट में वृद्धि का खतरा है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान हालांकि किसी की सहायता से कुछ आर्थिक लाभ होने की संभावना है। धर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आध्यात्मिक रूप से दिन उत्तम है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आप भजन कीर्तन में समय व्यतीत करेंगे। गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- बेजोड़ है सिद्धकुंजिका स्तोत्र और बीसा यंत्र अनुष्ठान

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए व्यापार के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। काफी समय से लंबित कोई महत्वपूर्ण समझौते को अंतिम रूप दे सकते हैं। परिवार में आपस में प्रेम और स्नेह बढ़ने की संभावना है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। आज आप शान-शौकत और दिखावे में कुछ धन खर्च कर सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखें। बाहर के खाने-पीने से पूर्ण परहेज रखें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सुदृढ़ होगी। इससे आपके शत्रु परेशान होंगे। आज आपको अपने परिश्रम का फल प्राप्त होगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल वाला है। यदि आंख से संबंधित कोई कष्ट है, तो उसमें आज निश्चित सुधार होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज मनमुटाव होने का खतरा है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 25 अगस्त 2021 का राशिफल मिला-जुला है। अपने क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा प्रियजनों से संबंधों में दरार पड़ सकती है। आज तनाव के कारण आपका मन परेशान रहेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन कुल मिलाकर ठीक-ठाक है। किसी अपने के सहयोग से आपको समस्या से राहत मिलेगी। रूठे जीवनसाथी को मनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। इसमें कुछ खर्च भी करेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपमें निर्भीकता का भाव उत्पन्न करेगा। साहसपूर्वक अपने कठिन कार्य को संपन्न करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके अनुकूल है। आप दूसरे की भलाई के लिए आगे आएंगे। इससे आपकी छवि सुधरेगी। व्यापार में धन लाभ का योग बन रहा है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आप व्यर्थ के विवाद से बच सके तो दिन ठीक रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने का योग है। यदि संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) भविष्य के लिहाज से दिन उत्तम है। आज किए आपके कार्य का भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा। आज आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इसमें कुछ धन भी व्यय होगा।

नोट- 25 अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here