25 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

81
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 25 December : 25 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

25 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- षष्ठी रात के 08.09 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी पूरा दिन व पूरी रात के बाद सुबह के 05.06 बजे तक। योग- प्रीति दिन के 11.26 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.31 बजे। राहुकाल- दिन के 09.46 से 11.04 बजे तक। अभिजीत- दिन के 12.01 से 12.42 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

26 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- सप्तमी रात के 08.08 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी फाल्गुनी पूरा दिन व पूरी रात के बाद सुबह के 05.26 बजे तक। योग- आयुष्मान दिन के 10.24 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.32 बजे। राहुकाल- शाम के 04.14 से 05.32 बजे तक। अभिजीत- दिन के 12.01 से 12.42 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

25 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 25 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए प्रतिद्वंद्वी उनका सरदर्द बने रहेंगे। उचित होगा कि विवादित मामले से स्वयं को दूर रखें। परिवार के सदस्यों से बहस होने का खतरा है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज स्थिति आपके लिए थोड़ी प्रतिकूल होगी। इससे मन खिन्न रहेगा। इसके बाद भी आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। नहीं तो वह आपके नजदीकी संबंधों में भी दरार डाल सकती है।

यह भी पढ़ें- महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। परिवार में यदि कोई परेशानी चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है। इसके कारण आज आपको थोड़ा तनाव भी होगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभ के नए अवसर लेकर आएगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आज आप अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 25 दिसंबर 2021 का राशिफल आपके अनुकूल है। रोजगार की दिशा में कार्य कर रहे लोगों को आज अधिकतम अवसर प्राप्त होंगे। इससे वह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्यक्षेत्र में कुछ दिनों से चल रहे तनाव में कमी आएगी। आज यदि किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य समस्या के कारण उसे स्थगित करना पड़ सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। आपको कोई अहम कार्य सौंपा जा सकता है। उसे आप समय पर करने में सफल रहेंगे। व्यस्तता के बीच परिवार के लिए भी समय निकाल सकेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। उनके कुछ नए और उपयोगी संपर्क बनेंगे। संतान को यदि किसी कोर्स में दाखिला दिलाने की सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो)  दिन आपकी व्यावसायिक प्रगति का है। निवेश के लिए भी अनुकूल समय है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम प्रस्ताव आएंगे। परिवार के सदस्यों द्वारा उसको मंजूरी दी जा सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन तनावपूर्ण रहेगा। ऊपर से काम का बोझ रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बेवजह के विवाद में फंसेंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। उन्हें धैर्यपूर्वक समझाने की कोशिश करें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) नौकरी कर रहे जातकों पर आज उनका कोई सहयोगी झूठा आरोप लगा सकता है। इसलिए आप अपने आंख व कान दोनों को खोलकर कार्य करें। शाम को सामाजिक समारोह में जा सकते हैं।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन व्यवसायियों के लिए अहम हो सकता है। जिस सूचना का उन्हें काफी समय से इंतजार है, वह मिल सकती है। खान-पान में सतर्कता बरतें। अन्यथा पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

नोट- 25 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here