25 जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन

98
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 25 january : 25 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

25 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी रात के 12.24 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा रात के 01.56 बजे तक। योग- इंद्र रात के 10.29 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.55 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.33 से 09.53 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

26 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- त्रयोदशी रात के 01.11 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा अगले दिन तड़के 03.12 बजे तक। योग- वैद्धृति रात के 09.59 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.56 बजे। राहुकाल- दिन के 03.15 से 04.35 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

25 जनवरी का पंचांग

पढ़ें 25 जनवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। कार्य का बोझ ज्यादा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है उनसे घबराएं नहीं। आप हर काम को सफलतापूर्वक करने में सक्षम है। कारोबारी किसी भी बड़ी योजना पर फिलहाल कार्य करने से बचें।

वृष

कोई भी बड़ा कार्य शुरू करने से पहले किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह अवश्य ले लें। इसके बाद अपने द्वारा लिए गए निर्णय पर सुदृढ़ बने रहें। मन को इधर-उधर नहीं भटकाएं। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें। समय व्यर्थ न गवाएं। परिवार के सदस्यों की आप से अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं।

मिथुन

पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझ जाएगा। बड़े भाई के साथ मनमुटाव खत्म हो सकता है। हालांकि पहल आपको ही करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। किसी रिश्तेदार से लंबे समय बाद मिल कर मन प्रसन्न होगा। आज आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।

कर्क

कार्यक्षेत्र के लिहाज से आज का दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पदोन्नति भी संभव है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अभी थोड़ा और भटकना पड़ सकता है। परेशान न हो कोई रिश्तेदार या मित्र आपकी समस्या का समाधान कर सकता है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

सिंह

25 जनवरी का राशिफल आपके लिए चुनौतीपूर्ण है। किसी भी कार्य को खत्म करने के चक्कर में कोई शाट कर्ट रास्ता नहीं अपनाएं। अन्यथा आप लंबे समय के लिए आगे परेशानी में पड़ सकते हैं। अधिकारियों के साथ अपने संबंध अच्छे रखने का प्रयास करें। कारोबारियों के लिए समय ठीक है

कन्या

आप से जुड़े किसी खास का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इससे परेशान रह सकते हैं। आय के स्रोत सीमित रहेंगे परंतु खर्च बढ़ जाएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थितियां कुछ परेशान करने वाली हो सकती हैं। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। कारोबारी फिलहाल सामान्य गति से काम चलने दें।

तुला

आपकी कोई बात का माता-पिता को अत्याधिक बुरा लग सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में ऐसी कोई भी बात करने से बचें जो आपके लिए आगे समस्या उत्पन्न कर सकती है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन कम लगेगा। पुराना कोई रोग फिर से परेशान कर सकता है।

वृश्चिक

किसी महत्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन में खर्च हो सकता है। आप अपने अंदर नई ऊर्जा व आत्मविश्वास को महसूस करेंगे। हर कार्य को संपन्न करने में आज आप पूरी तरह से आगे रहेंगे।

धनु

जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी। आपकी किसी बात का कोई गलत मतलब निकाल सकता है। इसलिए सोच समझ कर बोलें। कारोबारी साझेदारों पर नजर रखें। साथ ही विवाद करने से फिलहाल बचें।

मकर 

आज दिन थोड़ा तनाव बढ़ा सकता है। धन का कहीं से कोई बड़ा नुकसान होने से मन परेशान हो सकता है। आय के स्रोत सीमित रहेंगे। पैसों की समस्या महसूस हो सकती है। संतान पक्ष की तरफ से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। हालांकि जीवनसाथी का हर कार्य में पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कुंभ

गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। दुर्घटना होने का खतरा है। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति से वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको उन्हें अपनी बात समझाने में समस्या महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है।

मीन

शिक्षा में रोजगार तलाश रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। आपको सफलता मिल सकती है। आज आपका सरकारी कार्य लटक सकता है। किसी रिश्तेदार की तबीयत खराब हो सकती है। धन के भी खर्च होने का योग है। किसी समस्या का समाधान निकलने में अभी समय लगेगा।

नोट- 25 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें – उंगलियों में जादुई ताकत, बीमारियों का चुटकी में इलाज 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here