25 जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

132
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 25 June : 25 जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

25 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- प्रतिपदा रात के 08.59 बजे तक। नक्षत्र- मूल सुबह के 06.40 बजे तक। फिर पूर्व आषाढ़ पूरा दिन और पूरी रात तड़के 04.26 बजे तक। योग- ब्रह्म रात के 10.38 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.25 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- दिन के 10.39 से 12.24 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.56 बजे से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

26 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वितीया शाम के 06.11 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर आषाढ़ रात के 02.36 बजे तक। योग- इंद्र रात के 07.19 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.25 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- दिन के 08.55 से 10.39 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.56 बजे से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

25 जून का राशिफल

पढ़ें 25 जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) घर और बाहर का माहौल सकारात्मक होगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह समाप्त होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में आपको लाभ होगा। परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। इससे कुछ देर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। सम्मानित किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कारोबारियों के लिए दिन अच्छा नहीं है। आर्थिक क्षति झेलनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन व्यस्तता में बीतेगा। फिर भी कोई उपलब्धि नहीं मिल सकेगी। शांत बहें और ईश्वर पर विश्वास रखें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज मन प्रसन्न रहेगा। कुछ समय से चल रहे मानसिक तनाव में कमी आएगी। प्रेमी जोड़ों का मामला आगे बढ़ सकता है। विवाहितों के दांपत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) विद्यार्थियों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। उन्हें अपनी पढ़ाई और रणनीति के बारे में आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। वाहन चलाने में आज सावधानी बरतें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 25 जून का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। आय बढ़ाने के प्रयास में सफलता प्राप्त होगी। कारोबारियों को थोड़े समय के लिए विघ्न का सामना करना पड़ सकता है। बाद में स्थिति अच्छी होगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो)  दिन आपके लिए मिला-जुला फल वाला रहेगा। आय से अधिक खर्च का योग है। सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। अन्यथा भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। परिवार में चल रहे विवाद को रोकें। अन्यथा वह तनाव का कारण बन सकता है। आर्थिक समस्या संभव है। इससे निपटने के लिए यदि ऋण लेने से बचें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) अपनी योजना को लागू करने में कुछ विघ्न का सामना करना पड़ेगा। कारोबारियों को जीवनसाथी की सलाह लाभ पहुंचाएगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। सतर्क रहें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन कठिन है। किसी बात का आरोप लग सकता है। हालांकि इससे आपका खास नुकसान नहीं होगा। खान-पान में सतर्कता बरतें। पेट की समस्या हो सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) भविष्य के लिहाज से दिन अनुकूल है। नई योजना पर काम शुरू हो सकेगा। इससे मन शांत व प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आज आप कुछ नई रणनीति बनाएंगे। आगे चलकर आपको उससे लाभ होगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज बिन मांगे किसी को कोई सलाह नहीं दें। अन्यथा उसका विपरीत असर होगा। अतः बातचीत में सावधान रहें। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है। विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल है।

नोट- 25 जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- शुक्र, शनि, राहु और केतु हो जाएंगे अनुकूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here