25 मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग

156
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 25 march : 25 मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

25 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी सुबह 09.47 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा रात के 10.49 बजे तक। योग- सुकर्मा सुबह के 10.04 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.19 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.35 बजे। राहुकाल- दिन के 01.59 से 03.31 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.03 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

26 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी सुबह 08.21 बजे तक। नक्षत्र- मघा रात के 09.40 बजे तक। योग- धृति सुबह के 07.46 बजे तक उसके बाद शूल अगले दिन तड़के 04.54 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.18 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.36 बजे। राहुकाल- दिन के 10.55 से 12.27 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.02 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

25 मार्च का राशिफल

पढ़ें 25 मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

आज आपको परिवारिक स्तर पर कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। हालांकि खुशी में किसी भी दिखावे या फिजूलखर्ची से बचना होगा। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। शाम को किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

वृष

सामाजिक सरोकार बढ़ेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही आज आपको रचनात्मक कार्य करने का भी मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रयास करें कि जो काम आपको प्रिय है, वही करें। साथ काम करने वाले साथी कर्मचारी भी आपको भरपूर सहयोग देंगे। संतान के प्रति आप संतुष्ट नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

आपको अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आगे का मार्ग प्रशस्त होता दिखेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। आज अधिकारी वर्ग आपके कार्य की सराहना करेंगे। उनके सहयोग से कार्य स्थल से जुड़े सभी पुराने विवाद सुलझ जाएंगे। भविष्य में इसका आपको भरपूर लाभ होगा।

कर्क

दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। विरोधी आपके कार्यों में रुकावट डालने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि आप अपने चातुर्य से विरोधियों की सारी साजिश से निकल जाएंगे। अपने सभी कार्य समय से पहले ही निपटा देंगे। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता का आनंद उठा सकेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह

यदि आप प्रेम संबंध में पड़े हैं तो आज नए उत्साह और उमंग का संचार होगा। आपको आज किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों को आज के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे। कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। आपका कद बढ़ेगा। विरोधी परास्त होंगे।

कन्या

25 मार्च का राशिफल आपके लिए शुभ समय लेकर आ रहा है। साथ ही सतर्कता भी बरतनी जरूरी है। सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं। पुरानी योजना पर अमल करने का उपयुक्त समय आ रहा है। स्थान परिवर्तन के इच्छुक लोग भी अब प्रयास को गति दे सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

तुला

रोजी-रोजगार के लिहाज से दिन अनुकूल है। कामकाज में बड़ा लाभ हो सकता है। पारिवारिक संबंधों में थोड़ी निराशा हो सकती है। घर के बाहर समय ठीक रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान व प्रसिद्ध के योग बन रहे हैं। माता-पिता से अपने मन की बातें खुलकर साझा करें। आपकी समस्या का हल निकलेगा।

वृश्चिक

संतान या छोटे भाई बहनों के साथ विवाद संभव है। खुद पहल कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करें। अन्यथा खुद परेशान होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में आप सफल रहेंगे। खुद को सकारात्मक बनाए रखें। यह लाभदायक सिद्ध होगा। नकारात्मक लोगों से दूरी बना कर रखें।

धनु

नया मकान खरीदने के इच्छुक लोग अभी सावधान रहें। बेहतर होगा क इसे कुछ समय के लिए रोक दें। अन्यथा फंस सकते हैं। संतान पक्ष से थोड़ी-बहुत नाराजगी रह सकती है। जीवनसाथी की जरूरतों का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। हृदय रोग से ग्रसित लोग अपना ध्यान रखें।

मकर

ग्रहदशा अनुकूल है। स्थान परिवर्तन के इच्छुक लोगों के लिए सही समय आ गया है। धन लाभ होने के भी योग हैं। मौसमी बीमारियों से खुद को बचा कर रखें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय ठीक है। अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाकर रखें। जीवनसाथी किसी बात पर परेशान हो सकते हैं।

कुंभ

कारोबारियों का अपने ही साझेदारों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। निवेश करने में फिलहाल सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सावधान रहने का समय है। विरोधी आपके हितों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि वे आपको कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे।

मीन

नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारी दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इससे मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। किसी दोस्त के साथ मिलकर अपना धंधा शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। इसमें हर्ज भी नहीं है। सोच-विचार कर ठोस योजना बना लें। जिद में काम शुरू करने पर नुकसान होगा।

नोट- 25 मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here