25 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

107
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 25 September : 25 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

25 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्थी सुबह के 10.36 बजे तक। नक्षत्र- भरणी सुबह के 11.33 बजे तक। योग- हर्षण दिन के 02.51 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.14 बजे। राहुकाल- दिन के 09.12 से 10.42 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.48 बजे से 12.37 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

26 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- पंचमी दिन के 01.04 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका दिन के 01.33 बजे तक। योग- वज्र दिन के 03.49 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.13 बजे। राहुकाल- शाम के 04.43 से 06.13 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.48 बजे से 12.36 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

25 सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 25 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) नौकरीपेशा लोगों को आज अपने कार्य में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। अन्यथा अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का सम्मान करें। इससे पारिवारिक वातावरण अच्छा हो सकेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आय के स्रोत बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापारियों को आशा से अधिक लाभ होगा। पारिवारिक संपत्ति में भी वृद्धि का योग है। अपने स्वास्थ्य और खान-पान के प्रति सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज घर-बाहर आपका साहस दिखेगा। इसके साथ ही आप आवश्यकतानुसार सतर्क भी रहेंगे। इसके आपको सफलता मिलेगी। साझेदारी में व्यापार करने के लिए समय उत्तम है। योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव लेकर आया है। आपको संभल कर चलने की आवश्यकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज अनुकूल प्रस्ताव आएंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कारोबार में आ रहे उतार-चढ़ाव को दूर करने के लिए आपको किसी अनुभवी की सलाह की आवश्यकता होगी। बड़ों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) काफी समय से फंसा धन मिल सकता है। परिवार की अपेक्षा को पूरा करने में सफल रहेंगे। यदि भावी जीवनसाथी को अभी तक अपने परिवार वालों से नहीं मिला पाए, तो आज मिलवा दें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 25 सितंबर 2021 का राशिफल आपके धैर्य की परीक्षा लेने वाला है। वाद-विवाद का खतरा है। उस दौरान अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा कानूनी मामले में फंस सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता वाला रहेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिसके बाद आप किसी निर्णय पर पहुंच पाएंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन मिश्रित फल वाला रहेगा। आपका काम करने का तरीका नया है। इससे आपको लाभ मिलेगा। आपको अपने नए अनुबंध को अंतिम रूप देने के लिए कुछ लोगों से मिलना पड़ सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) यदि साझेदारी में व्यापार करने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। उनकी सलाह आपके लिए कारगर होगी। शाम को आपके घर मेहमान आ सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खोलने वाला है। आज अचानक से आपके भाग्य की रुकावटें दूर होंगी। धन आने के रास्ते साफ होंगे। आय बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आप पर आलस्य हावी रहेगा। आप सभी कार्यों में आलस्य करेंगे। इस चक्कर में कुछ आवश्यक कार्य लटक जाएंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। उन्हें समय दें।

 

नोट- 25 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here