26 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

86
26 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
Parivartan ki awaj

rashifal and panchang of 26 April : 26 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

26 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- एकादशी रात के 12.47 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा संध्या के 04.56 बजे तक। योग- ब्रह्म संध्या के 07.06 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.45 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.53 बजे। राहुकाल- दिन के 03.36 से 05.15 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.53 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

27 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वादशी रात के 12.23 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद संध्या के 05.05 बजे तक। योग- इंद्र संध्या के 05.37 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.44 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.54 बजे। राहुकाल- दिन के 12.19 से 01.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

26 अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 26 अप्रैल 2022 राशिफल को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कारोबारियों को कार्य के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। बच्चे किसी तरह की फरमाइश कर सकते हैं। लंबे समय बाद किसी मित्र से मिलने का मौका मिल सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) वाणी की सौम्यता मान-सम्मान दिलवाएगी। आज क्रोध करने से बचें। अन्यथा बड़े विवाद में फंस सकते हैं। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। धन लाभ के योग हैं।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) मानसिक रूप से मज़बूती अनुभव करेंगे। किसी समस्या का हल निकालने में आप सफल रहेंगे। रचनात्मक कार्य से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे। पुराने सभी कार्य निपटा लें अन्यथा बाद में आपको समस्या हो सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) 26 अप्रैल 2022 राशिफल। कई व्यर्थ के खर्चों में दिन बीतेगा। इसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज निवेश करने से बचें, उसमें धन फंस सकता है। विद्यार्थी वर्ग को ध्यान लगाने में समस्या महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें- षोडषी भोग और मोक्ष देती हैं, नित्य करें पूजन

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। यदि धन का कहीं निवेश किया था, तो उसमें फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे थोड़ी परेशानी अनुभव कर सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कारोबारिक डील फाइनल होने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने व्यवहार का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में किसी के भी साथ आपका बुरा व्यवहार तरक्की में बाधा बन सकता है। विद्रोही प्रबल रहेंगे, लेकिन आप अपनी तेजी से उन्हें समाप्त कर देंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) परिवारजनों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी परिचित की परेशानी को देखकर मन उदास हो सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन अच्छा रहेगा। अचानक से धन लाभ का योग है। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। विरोधी तरक्की देखकर परेशान हो सकते हैं। उनसे सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। समस्या हो तो शीघ्र डॉक्टरी परामर्श लें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मज़बूती आएगी। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है। उसे पहल कर दूर कर लें, अन्यथा विवाद गहरा सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन चिंता में बीतेगा। आपसे कार्यक्षेत्र में अनजाने में कुछ गलतियां होंगी, जिनका आपको खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। निवेश करने का सोच रहे हैं तो अभी कुछ समय के लिए टाल दें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिताजी से समस्याओं को साझा करने के बाद कुछ शांति महसूस करेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो उसका परिणाम आ सकता है। जिसमें उन्हें सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष परेशान करने में लगा रहेगा। लेकिन आपको उन पर ध्यान न देकर आगे बढ़ना होगा। घर-परिवार से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। परिवार में कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी समाप्त होगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए किसी परिजन से सलाह-मशवरा कर सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारियों में जुटे नजर आएंगे।

नोट- 26 अप्रैल 2022 राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- अत्यंत कल्याणकारी है दुर्गा सप्तशती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here