26 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

145
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 26 april : 26 अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

26 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी दिन के 12.44 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा रात के 11.06 बजे तक। योग- वज्र रात के 12.17 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.45 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.53 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.23 से 09.02 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.53 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

27 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र (सुबह में फिर वैशाख)। पक्ष- शुक्ल (सुबह फिर कृष्ण)। तिथि- पूर्णिमा सुबह के 09.01 बजे तक। फिर प्रतिपदा अगले दिन तड़के 05.14 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति रात के 08.08 बजे तक। योग- सिद्धि रात के 08.03 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.44 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.54 बजे। राहुकाल- दिन के 03.36 से 05.15 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.53 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

26 अप्रैल का राशिफल

पढ़ें 26 अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) संगत के प्रति सतर्कता बरतें। गलत लोगों के साथ अनैतिक कार्यों में लिप्त होने की खतरा है। इससे दूरी बनाकर रखें। अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। प्रेम संबंध के लिए समय ठीक है। आज आप अपने बल पर परिवार की समस्याओं को समाप्त करने का प्रयास करेंगे।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) ग्रह दशा अनुकूल है। आज किए कार्यों से प्रगति की ओर बढ़ेंगे। व्यावसायिक मामलों की रुकावटें दूर होंगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलने का योग है। आपके सकारात्मक रुख की कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट होंगे।

यह भी पढ़ें- जप के बाद भी नहीं मिलता मनचाहा फल, जानें कारण

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। संपत्ति या मकान के काम में भरपूर लाभ मिलने का योग है। लंबे समय से कहीं धन फंसा वापस मिल सकता है। हालांकि इसके लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अन्यथा विवाद में फंसेंगे।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल वाला रहेगा। उच्च शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों की परेशानी आज खत्म होंगी। घर में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। व्यापारियों के लिए सामान्य लाभ की स्थिति बन रही है। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बात सकेंगे।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 26 अप्रैल का राशिफल चुनौतीपूर्ण है। आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा अपने ही करीबियों से रिश्तों में खटास आ सकती है। मनोरंजन की ओर ज्यादा ध्यान देने से जरूरी कार्य बिगड़ सकते हैं। संतुलन बना कर चलना ही लाभदायक रहेगा।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्यक्षेत्र में फेरबदल संबंधी योजना के लिए समय अनुकूल है। अभी प्रयास करेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है। कारोबारियों के लिए साझेदारी में काम बढ़ाने का यह बेहतर समय है। संतान या छोटे भाई-बहन के विवाह का प्रस्ताव आगे बढ़ सकता है।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कार्यक्षेत्र व ऑफिस में आज आपका कद बढ़ सकता है। नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। कड़ी मेहनत करेंगे, तो अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे। धार्मिक कार्यों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। मामा पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं हल होंगी। राजनीति में करियर बनाने वाले के लिए अनुकूल समय है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज किसी से भी व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। पुराने धन की प्राप्ति के योग बन रहा है। घर के बुजुर्गों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेकिन साथ ही आपको अपने खर्च पर नियंत्रण करना होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) राजनीति से जुड़े लोगों का कद बढ़ेगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले की साझेदार के साथ कुछ अनबन हो सकती है। यदि पैसे का लेन-देन करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी से करें। जीवनसाथी की सलाह मानें। उससे आज आर्थिक लाभ होगा।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) व्यस्तता और भागदौड़ भरा दिन रहेगा। भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। दैनिक उपभोग वाली वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापारियों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज बुजुर्ग की सलाह को उपयोगी होगी।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज कार्यक्षेत्र में जोश में आकर कोई निर्णय नहीं लें। अन्यथा भविष्य में आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। घरेलू स्तर पर धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। दुर्घटना का खतरा है।

नोट- 26 अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here