26 अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

111
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 26 August : 26 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

26 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्थी शाम के 05.13 बजे तक। नक्षत्र- रेवती रात के 10.29 बजे तक। योग- गंड पूरा दिन पूरी रात तड़के 05.26 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.56 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.49 बजे। राहुकाल- दिन के 01.59 से 03.36 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.57 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

27 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- पंचमी शाम के 06.48 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी रात के 12.48 बजे तक। योग- वृद्धि पूरा दिन पूरी रात तड़के 05.55 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.57 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.48 बजे। राहुकाल- दिन के 10.46 से 12.22 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.57 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

26 अगस्त 2021 का राशिफल

पढ़ें 26 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा है। नई योजना बना सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय के लिए समय अनुकूल है। धन लाभ होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन उत्तम फलदायक है। लंबे समय से अधूरा पड़ा कार्य आज पूरा हो सकता है। अपने पुत्र या पुत्री के विवाह से संबंधित कोई सुखद फैसला ले सकते हैं। परिवार के समय अच्छा समय बिता सकेंगे।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन अनुकूल है। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। लोगों की मदद करेंगे। इससे आपको अच्छा मान-सम्मान मिलेगा। आज आपका फंसा हुआ धन आपके मित्र की मदद से आपको मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- अजंता में पत्थर बोलते हैं, कण-कण में है अध्यात्म

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके मन में कुछ शांति और प्रसन्नता लेकर आएगा। आज आपको कुछ परेशानी उठानी पड़ेगी और व्यापार में किए गए प्रयास भी आपके  सफल होंगे, जिससे आप का मन अशांत रहेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आपके लिए मिश्रित परिणाम वाला दिन है। कुछ बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ-साथ कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी आपके सामने आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) परिणाम दिलाने वाला दिन है। यदि आपका कोई वाद-विवाद चल रहा है, उसमें सफलता मिल जाएगी। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। इस दिशा में आज कोई निर्णय ले सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 26 अगस्त 2021 का राशिफल मिला-जुला फल वाला है। व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी लेकिन आज अपेक्षित लाभ नहीं मिल सकेगा। किसी वरिष्ठ की सलाह आपके लिए उपयोगी होगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपको मान-सम्मान मिलने का योग है। काफी समय से रुके हुए आपके कार्य पूर्ण होंगे। किसी नए कार्य में प्रवेश करना पड़े, तो अवश्य करें। भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आप परोपकार के कुछ कार्य करेंगे। आपके अंदर दान-पुण्य और सहयोग की भावना विकसित होगी। इससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कहीं से आकस्मिक रूप से धन लाभ हो सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) निवेश के लिए दिन अनुकूल है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोपहर बाद आपको पेट व वायु रोग परेशान कर सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। बाहर के भोजन से परहेज करें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन सकारात्मक परिणाम दिलाने वाला है। रुके हुए कार्य को पूरा कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आज आप वाहन चलाने से परहेज करें। दुर्घटना होने का खतरा है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए भाग्योदय कारक है। आज जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। धन के नए स्रोत बनेंगे। भूमि और भवन में निवेश करने पर भविष्य में बड़े लाभ की संभावना है।

नोट- 26 अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here