26 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

77
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 26 December : 26 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

26 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- सप्तमी रात के 08.08 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी फाल्गुनी पूरा दिन व पूरी रात के बाद सुबह के 05.26 बजे तक। योग- आयुष्मान दिन के 10.24 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.32 बजे। राहुकाल- शाम के 04.14 से 05.32 बजे तक। अभिजीत- दिन के 12.01 से 12.42 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

27 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अष्टमी रात के 07.28 बजे तक। नक्षत्र- हस्त पूरा दिन व पूरी रात के बाद सुबह के 05.08 बजे तक। योग- सौभाग्य सुबह के 08.54 बजे तक। उसके बाद शोभना अगले दिन सुबह के 06.52 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.32 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.30 से 09.47 बजे तक। अभिजीत- दिन के 12.02 से 12.43 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

26 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 26 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए थोड़ा भागदौड़ भरा रहेगा। इससे आपको थोड़ी थकावट भी होगी। हालांकि तय समय में आप अपने सभी कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र से जुड़ा आपका कोई विशेष कार्य पूरा होगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने परिवार वालों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन अच्छा रहेगा। यदि कुछ समय से आपका कोई सरकारी कार्य लटका हुआ है तो वह किसी अधिकारी की मदद से पूरा होगा। संतान की ओर से आज कोई हर्ष बढ़ाने वाला समाचार मिल सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) नौकरी कर रहे जातकों को आज थोड़ा तनाव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और नई चुनौतियां पेश करेंगे। हालांकि शाम को आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 26 दिसंबर 2021 का राशिफल आपके लिए लाभ दिलाने वाला है। व्यवसायियों को आज भरपूर फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होंगी। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद लटका है, तो वह आज पूरा हो सकता है। इसमें आपको भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप अपने किसी परिजन की आर्थिक मदद करेंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दैनिक रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए दिन अनुकूल है। आपको अपने किसी मित्र की मदद से अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। भूमि या भवन संबंधी निवेश की योजना है, तो उस पर आगे बढ़ें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन अनुकूल है। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं। विदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन सतर्क रहने का है। विशेष रूप से किसी बड़े लाभ के चक्कर में जोखिम लेने से बचें। अन्यथा वह आपके लिए हानि का सौदा होगा। इसका कुप्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होने से आपका कद बढ़ेगा। आपके विरोधी आपस में ही लड़कर परास्त हो जाएंगे। आज आपको शान-शौकत दिखाने से बचना होगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) नौकरी कर रहे जातकों को आज कार्यक्षेत्र में चुप रहना श्रेयस्कर होगा। बहसबाजी में पड़े, तो बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। कामकाज संबंधी यात्रा का योग है। उसमें पूरी सावधानी से जाएं।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपकी व्यापारिक क्षेत्र में ख्याति का दिन है। आपको अपने सामाजिक क्षेत्र के  अनुभवों से मदद मिलेगी। व्यवसाय में यदि आपने परिवर्तन करने की सोची है, तो इसमें भी सफलता मिलेगी।

नोट- 26 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here