26 फरवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

162
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 26 February : 26 फरवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

26 फरवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- दशमी सुबह के 10.39 बजे तक। नक्षत्र- मूल सुबह के 10.32 बजे तक। योग- सिद्धि रात के 08.52 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.50 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.19 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.42 से 11.08 बजे तक। अभिजीत- 12.11 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

27 फरवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- एकादशी सुबह के 08.12 बजे तक। उसके बाद द्वादशी अगले दिन प्रातः 05.42 बजे तक। नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा सुबह के 08.49 बजे तक। योग- व्यतिपात शाम के 17.39 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.49 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.19 बजे। राहुकाल- शाम के 16.53 से 18.19 बजे तक। अभिजीत- 12.11 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

26 फरवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 26 फरवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपको छिटपुट धन का लाभ होने की संभावना है। इसके कारण आपका मानसिक तनाव कम होगा। धन को लेकर किसी से भी बहस में नहीं पड़ें। नहीं तो वह आपकी परेशानी का कारण बन सकती है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता का योग है। लेन-देन में सावधानी बरतें। कोई बड़ा निवेश करने वाले हों तो आज रुक जाएं। नहीं तो भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति पर संकट मंडरा सकता है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपका मन सुबह से ही चिड़चिड़ा सा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर घर व कार्यक्षेत्र में लोगों से उलझेंगे। इससे मन की शांति में कमी आएगी। इसका नकारात्मक असर कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन पर पड़ेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज अपनी वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। कार्य में कम सफलता मिलेगी। फिर भी संतोष की भावना का अनुभव होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन आपके अनुकूल है। आपकी आय और काम-धंधे में वृद्धि का योग है। रमणीय स्थान में पर्यटन के लिए जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 26 फरवरी 2022 का राशिफल आपके अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ मिलती दिख रही है। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद सूचना मिलने का योग है। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है। स्वास्थ्य के संबंध में आपको विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। बाहर खाने-पीने से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होने का खतरा है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति का योग है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आप अपने आवश्यक कार्यों को पूरा करने में सुबह से ही व्यस्त रहेंगे। इसका आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपकी परिवार के किसी सदस्य से मामूली बात पर कहासुनी हो सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आपको कुछ जरूरी सामान की खरीददारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का ख्याल रखकर ही खर्च करें। विशेष रूप से अपने आय और व्यय दोनों को ध्यान में रखकर फैसले करें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कार्यक्षेत्र में धन लाभ की संभावना बन रही है। आज आपको अपने मन की प्रसन्नता लोगों को नहीं दिखाना चाहिए। अन्य़था विरोधी इसमें कोई बाधा डालने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण समय है। धन को उधार देने में सावधान रहें। अन्यथा उसके वापस आने की संभावना कम है। परिवार का कोई सदस्य पार्टी दे सकता है। इससे मन प्रसन्न होगा।

नोट- 26 फरवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here