26 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

72
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 26 january : 26 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

26 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- नवमी पूरा दिन व पूरी रात तड़के 04.34 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति सुबह के 10.07 बजे तक। योग- गंड पूरा दिन व पूरी रात तड़के 04.09 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.55 बजे। राहुकाल- दिन के 12.34 से 01.54 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

27 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- दशमी रात के 02.16 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा सुबह के 08.51 बजे तक। उसके बाद अनुराधा अगले दिन सुबह 07.10 बजे तक। योग- वृद्धि रात के 01.05 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.56 बजे। राहुकाल- दिन के 01.55 से 03.15 बजे तक। अभिजीत- 12.13 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

26 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 26 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कार्यक्षेत्र में काम के दबाव से व्यस्तता बढ़ेगी। ऊपर से वहां का माहौल अकस्मात बदलने से थोड़ी असहजता होगी। फिर भी सहयोगियों की मदद से आप इससे पार पा लेंगे। दिन के अंत में धन लाभ होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल वाला है। नए काम में थोड़ी परेशानी होगी। हालांकि बाद में पुराने साधन से धन की प्राप्ति हो जाएगी। घर का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। परिजनों के मन में कड़वाहट आ सकती है।

यह भी पढ़ें- महाविपरीत प्रत्यंगिरा मंत्र का कोई नहीं कर सकता सामना </ a>

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आशा के विपरीत रहेगा। कार्यक्षेत्र में शुरुआत से ही अधिक व्यस्तता रहेगी। इस कारण न चाहते हुए भी कार्य करेंगे। परिणामस्वरूप अत्यधिक थकान होगी। किसी भी कार्य को करने का मन नहीं करेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज अधिकतर कार्यों में किसी अन्य के ऊपर आश्रित रहना पड़ेगा। जिसे भी आप कार्य सौंपेंगे, वह निष्ठा से नहीं करेगा। सहकर्मी की गतिविधियों पर शक होगा। सतर्क रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 26 जनवरी 2022 का राशिफल थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा कार्यक्षेत्र में किसी से कहासुनी हो सकती है। सहकर्मी आपके अड़ियल व्यवहार से परेशान रहेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) घरेलू वातावरण किसी न किसी के रोगग्रस्त रहने से अस्त व्यस्त रहेगा। व्यर्थ के खर्च बढ़ेंगे। बाद में स्थिति में सुधार आने लगेगा। मनोरंजक यात्रा की योजना टलने से परिजन मायूस होंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) बीते दिनों की अपेक्षा आज आपका स्वभाव एकदम बदला-बदला नजर आएगा। आज आपके अंदर व्यावहारिकता अधिक रहेगी। सार्वजनिक क्षेत्र में प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध बनेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) पराक्रम शक्ति प्रबल रहने पर भी काम-धंधे में सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने मन मायूस होगा। हालांकि बाद में मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिलने से मन को राहत पहुंचेगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज व्यवसाय में गति रहेगी लेकिन खर्च बढ़ने से उसका लाभ नहीं उठा सकेंगे। घर में मातृ शक्ति की अधिक चलेगी। काम निकालने के लिए खुशामद करनी पड़ेगी। भूमि या वाहन सुख मिलेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। आज व्यवस्थित दिनचर्या रहने का फायदा मिलेगा। दिन के आरंभ में कार्य करने की गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन दोपहर से उसमें गति आने लगेगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) घर में किसी के नाराज होने से वातावरण कुछ समय के लिए उदासीन बनेगा। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य होगी। आज संचित धन में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी संभव है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपको घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल बैठाने में परेशानी आएगी। कामकाज से संबंधित उलझनें और व्यस्तता दिन भर परेशान करेंगी। ऊपर से घरेलू कार्य का बोझ आने से दुविधा में रहेंगे।

नोट- 26 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियां पाना सरल लेकिन उससे मोक्ष संभव नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here