26 जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

76
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 26 january : 26 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

26 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- त्रयोदशी रात के 01.11 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा अगले दिन तड़के 03.12 बजे तक। योग- वैद्धृति रात के 09.59 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.56 बजे। राहुकाल- दिन के 03.15 से 04.35 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

27 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी रात के 01.17 बजे तक। नक्षत्र- पनर्वसु अगले दिन तड़के 03.49 बजे तक। योग- विशकंभ रात के 08.57 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.56 बजे। राहुकाल- दिन के 12.34 से 01.55 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

26 जनवरी का राशिफल

पढ़ें 26 जनवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

घर और परिवार का माहौल ठीक रहेगा। सभी कार्य समय पर निपट जाएंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा। घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र का माहौल भी अनुकूल रहेगा। कारोबारी अपना कार्य विस्तार करने के बारे में सोच सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

वृष

कारोबार से जुड़ा हर काम पूरा हो जाएगा। विद्यार्थी वर्ग को किस्मत का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई पुराना विवाद सुलझते-सुलझते और उलझ सकता है। सावधान रहें। मानसिक रूप से थोड़ा दबाव महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ जाएगा।

मिथुन

जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। पढ़ाई में मन लगेगा। स्वस्थ्य संबंधी थोड़ी हो सकती है। अवसरों पर ध्यान देंगे तो एक बड़ा मौका खुद को साबित करने के लिए मिल सकता है। वह आगे चलकर आपके लिए सफलता के बड़े रास्ते खोलेगा।

कर्क

आंखों की समस्या परेशान कर सकती है। परिवार वालों के साथ घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है। पास-पड़ोस के लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। इससे आपका सामाजिक रूप से कद बढ़ेगा। धीरे-धीरे करके आप अपने सभी अधूरे कार्य निश्चित समय पर ही पूरे कर लेंगे।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

सिंह

आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। निवेश करना चाहें तो कर सकते हैं। परिवार का माहौल ठीक रहेगा। कारोबारियों की परेशानी खत्म होने का योग बन रहा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यस्तता के कारण थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। इसके बावजूद अपने प्रदर्शन से मन खुश रहेगा।

कन्या

26 जनवरी का राशिफल आपके लिए मिला-जुला फल लेकर आया है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। इससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर-परिवार में विवाद हो सकता है।

तुला

चाहें तो कुछ समय के लिए मौज-मस्ती में खुद को व्यस्त रख सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों पर खर्च होने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। थोड़ी सावधानी बरतें। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। हालांकि नौकरी से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से फिलहाल बचें।

वृश्चिक

अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। हालांकि उनसे आपको अपेक्षित मदद नहीं मिल सकेगी। इसके साथ ही आज आपको सावधान रहना चाहिए। आज आप समस्या में फंस सकते हैं। इसलिए कोई भी ऐसा कार्य नहीं करें जो आगे चलकर आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

धनु

कोई आपका फायदा उठाने का प्रयास कर सकता है। सतर्क रहें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। विपरीत पस्थितियों से घबराएं नहीं। कोई भी समस्या का निपटारा आप कर सकते हैं।

मकर

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण है। कार्यक्षेत्र में हर बात पर आप का मन थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग को अनुकूल परिणाम के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इससे थकान रहेगी। घर-परिवार की समस्याएं अचानक से बढ़ जाएंगी।

कुंभ

मौसमी बीमारियों से आप परेशान रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को अच्छी सफलता मिलने का योग है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अन्यथा समस्या में पड़ सकते हैं। घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लंबे समय बाद मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

मीन

मन में नकारात्मक विचारों को हावी नहीं होने दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव बढ़ सकता है। उसको पूरा करने के लिए सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। लोग आपकी बातों को समझने में थोड़ी समस्या महसूस कर सकते हैं।

नोट- 26 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- ऐसे होंगे श्रीकृष्ण प्रसन्न, पूरी होगी हर मनोकामना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here