26 मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग

158
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 26 march : 26 मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

26 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी सुबह 08.21 बजे तक। उसके बाद पूरे दिन व पूरी रात त्रयोदशी। नक्षत्र- मघा रात के 09.40 बजे तक। योग- धृति सुबह के 07.46 बजे तक उसके बाद शूल अगले दिन तड़के 04.54 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.18 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.36 बजे। राहुकाल- दिन के 10.55 से 12.27 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.02 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

27 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी अगले दिन तड़के 03.27 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी रात के 07.52 बजे तक। योग- गंड रात के 01.32 बजे तक। दिशा शूल- दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.17 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.36 बजे। राहुकाल- दिन के 09.22 से 10.54 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.02 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

26 मार्च का राशिफल

पढ़ें 26 मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कार्यक्षेत्र में आपके काम करने के तरीके की वजह से लोगों के बीच में आप मान-सम्मान पाएंगे। सहयोगी आपके कार्य करने के तरीके से प्रभावित होंगे। अधिकारियों के साथ विवाद की स्थिति से बचें। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। उन्हें अपने प्रयास में सफलता नहीं मिलेगी।

वृष

लंबे समय से जिस योजना को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। उसमें उल्लेखनीय सफलता मिलेगी। भविष्य में इसका फायदा भी मिलेगा। साझेदारों के साथ मिलकर किसी बड़ी योजना पर कार्य शुरू करेंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। पूजा पाठ में समय व्यतीत कर सकते हैं। माता पिता के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के लिए अवसर मिल सकता है। उसमें आप सफल होंगे। पैसे का निवेश करने का विचार मन में आ सकता है। किसी विशेषज्ञ से सलाह ले लें। घर या वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। अच्छी तरह से जांच-पड़ताल करने के बाद ही आगे बढ़ें। कोई खुशखबरी मिलने के योग हैं।

कर्क

कार्यक्षेत्र में आज बहुत ही सावधानी के साथ कोई भी कार्य करें। जरा सी भी चूक बड़ा नुकसान कर सकती है। पैसे के लेनदेन में सचेत रहें। अन्यथा धन का नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें दुर्घटना होने के योग हैं। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में आप सफल रहेंगे।

सिंह

दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। जिस भी योजना पर कार्य शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आय में वृद्धि के योग हैं। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे वह समय पर पूरा हो जाएगा। घर-परिवार में सहयोग बना रहेगा।

कन्या

26 मार्च का राशिफल आपके लिए अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों का समय अच्छा है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। कुछ जरूरी मामलों पर उनसे बातचीत हो सकती है। सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप खुद को हर चुनौती के लिए तैयार महसूस करेंगे।

तुला

कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वह फायदेमंद होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय स्रोत में बढ़ोतरी होगी। अधिकतर कामों में आपको सफलता मिलेगी।  सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सहयोगियों का सहयोग ना मिलने से थोड़े परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक

दिन थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। किसी से व्यर्थ का विवाद करने से बचें। गुस्से में ऐसी कोई भी बात बोलने से बचें जिसका आगे चलकर आपको पछतावा हो। कार्य का दबाव बढ़ सकता है। इस वजह से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है।

धनु

कारोबारियों के सामने अचानक ही कोई चुनौती उत्पन्न हो सकती है। इस वजह से परेशान और तनाव में रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति चरमरा सकती है। बेहतर होगा कि अभी से ही खर्च पर नियंत्रण रखें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। चिकित्सीय सेवा समय पर ले लें। अन्यथा बाद में बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं।

मकर

धन लाभ होने के योग हैं। हालांकि धन का उपयोग सोच-समझ कर करें। अन्यथा उतनी ही तेजी से धन चला भी जाएगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने के योग हैं। हर किसी के द्वारा दी गई सलाह पर ध्यान नहीं दें। खुद पर विश्वास रखें। कुछ कार्य अपनी सूझबूझ के साथ भी करें। सफलता अवश्य मिलेगी।

कुंभ

अपने पर भरोसा रखें व आत्मविश्वास के साथ कोई भी कार्य करें। अपनी क्षमताओं पर जरा सा भी संदेह नहीं करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोई दोस्त आप को बड़ी परेशानी से निकलने में मदद करेगा। कारोबारी व्यवसाय बढ़ाने का सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। अभी समय ठीक है। हालांकि साझेदारों से एक बार बात अवश्य करें।

मीन

परिवार में विवाद होने के योग हैं। उचित होगा कि आप किसी भी तरह की बहस में नहीं पड़ें। अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। हर किसी से प्रेमपूर्वक बात करें। दूर रह रहे किसी रिश्तेदार से अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो कर सकते हैं।

नोट- 26 मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी।

 

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here