26 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

79
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 26 October : 26 अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

26 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- पंचमी सुबह के 08.23 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा पूरा दिन व पूरी रात। योग- शिव रात के 01.32 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.29 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.41 बजे। राहुकाल- दिन के 02.53 से 04.07 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

27 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- षष्ठी सुबह के 10.50 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा सुबह के 07.08 बजे तक। योग- सिद्ध रात के 02.10 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.29 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.40 बजे। राहुकाल- दिन के 12.05 से 01.29 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

26 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 26 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) परिस्थिति आज आपके लिए सहायक बन रही है। घर और बाहर के कार्य में सफलता मिलेगी। दिन भर आपकी दिनचर्या अन्य दिनों से अलग रहेगी। आज शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त रहेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र पर आज आपके नए प्रयोगों में अधिकारी रुचि दिखाएंगे। नियमित के अलावा आकस्मिक रूप से भी धन लाभ का योग है। घर एवं बाहर क्लेश मुक्त वातावरण बनने से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- पहली महाविद्या काली से देवता भी पाते है शक्ति व सिद्धि

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) मित्र अथवा रिश्तेदारों के कारण कुछ समय के लिए परेशानी में पड़ेंगे। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक विश्वास नहीं करें और न किसी को मन के राज बताएं। प्रेम के चक्कर से दूर रहना ही हितकर रहेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) पर्यटन की योजना बनेगी लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण उसे रद करना पड़ेगा। शाम के समय मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। उत्तम भोजन और वाहन सुख मिल सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आपका विवेकी व्यवहार कार्यक्षेत्र में सम्मान दिलाएगा। ऐसे में नए कार्य का आरंभ फिलहाल टाल दें और जैसा चल रहा है, उसे चलने दें। घर में वैचारिक मतभेद रहने से मन खिन्न रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज आपको धन लाभ होगा लेकिन आवश्यकता की तुलना में वह कम रहेगा। अपनी भावनाओं को आज किसी से भी साझा करने से बचें। इसे सामने वाला आपकी कमजोरी समझेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 26 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। आज आप जिस बी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। निवेश के लिए भी उत्तम समय है। उससे आपको बड़ा लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज के दिन आपके साथ आकस्मिक घटनाएं घटित होंगी। इनका फल मिला-जुला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान तो बढ़ेगा लेकिन किसी अन्य के कारण शर्मिंदगी भी उठानी पड़ेगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) पुराने अधूरे कार्य पूर्ण करने पर अधिक ध्यान दें। समय पर कार्य पूरे नहीं होने पर परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक काम-काज को लेकर आज आपको दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आशानुकूल लाभ नहीं होने से थोड़ी निराशा रहेगी। वाणी के प्रयोग में संतुलन बरतें। बेवजह कलह के प्रसंग बनने से रंग में भंग वाली स्थिति बन सकती है। खान-पान में सतर्कता बरतें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आप पर कुछ दिनों की व्यस्तता के कारण थकान हावी रहेगी। इससे किसी काम में मन नहीं लगेगा। नौकरीपेशा लोग कार्य के प्रति कम गंभीरता दिखाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन सफलतादायक रहेगा। आज आपको लक्ष्य बनाए कर कार्य करना चाहिए, तभी सफलता का लाभ उठा सकेंगे। भ्रमित करने वाले प्रसंग उपस्थित होंगे। उनसे बचें। बड़ों की सलाह उपयोगी होगी।

नोट- 26 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here