26 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

102
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 26 September : 26 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

26 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- पंचमी दिन के 01.04 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका दिन के 01.33 बजे तक। योग- वज्र दिन के 03.49 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.13 बजे। राहुकाल- शाम के 04.43 से 06.13 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.48 बजे से 12.36 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

27 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- षष्ठी दिन के 03.43 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी शाम के 05.42 बजे तक। योग- सिद्धि शाम के 04.52 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.12 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.42 से 09.12 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.48 बजे से 12.36 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

26 सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 26 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) नौकरीपेशा लोगों की पुरानी समस्या पर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आएगा। इससे आपको लाभ मिल सकता है। शाम को घर पर मेहमान आगमन हो सकता है। उसमें धन भी व्यय होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। विशेष रूप से छोटे कर्मचारी की गतिविधियों पर नजर रखना नहीं भूलें। वह आज आराम के मूड में रहेंगे। पैसों के लेन-देन से संबंधित मामले को आज टाल दें।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए विशेष और शुभ है। आपकी उन्नति के नए द्वार खुल सकते हैं। व्यापार में भी कुछ नई नीतियों का निर्धारण कर सकते हैं। आज हर क्षेत्र में आपका वर्चस्व कायम रहेगा।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मिश्रित फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लोग आपके कार्य की तारीफ करेंगे। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। समाज में मान-सम्मान मिलता दिख रहा है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) थोड़ा निराशाजनक दिन रह सकता है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता पाने में विलंब होगा। इससे आपको निराशा हो सकती है। धैर्य बनाए रखें और काम करते रहें। स्थिति शीघ्र बदलेगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आपके मिलनसार स्वभाव के कारण आज आपका संपर्क और प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। इसका लाभ कार्यक्षेत्र में मिलेगा। नए लोग भी आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। इससे आपकी प्रशंसा होगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 26 सितंबर 2021 का राशिफल अनुकूल है। लंबे समय से रुका आपका कोई कार्य पूरा होने का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। उनके साथ शाम का समय मौज-मस्ती में गुजरेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन कुछ कठिनाई भरा रहेगा। आज सुबह से ही चारों ओर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। परिवार में भी कोई विवाद पनप सकता है। धैर्य और शांति से स्थिति का सामना करें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन काफी व्यस्त लेकिन लाभ दिलाने वाला है। विशेष रूप से व्यापारी नई योजनाओं पर विचार करेंगे। इनमें से एक को अंतिम रूप देंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज कुछ परेशान करने वाली घटना हो सकती है। धैर्य से उसका सामना करें तो स्थिति आपके हाथ होगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले के लिए समय अच्छा है। जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने पर आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। नौकरीपेशा को मित्र के सहयोग से लाभ होता दिख रहा है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज दिन अनुकूल नहीं है। विशेष रूप से सावधान रहें। अन्यथा आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार में बड़े उत्तरदायित्व को निभाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

नोट- 26 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here