27 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

147
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 27 april : 27 अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

27 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र (सुबह में फिर वैशाख)। पक्ष- शुक्ल (सुबह फिर कृष्ण)। तिथि- पूर्णिमा सुबह के 09.01 बजे तक। फिर प्रतिपदा अगले दिन तड़के 05.14 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति रात के 08.08 बजे तक। योग- सिद्धि रात के 08.03 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.44 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.54 बजे। राहुकाल- दिन के 03.36 से 05.15 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.53 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

28 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वितीया रात के 01.34 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा शाम के 05.13 बजे तक। योग- व्यतिपात दिन के 03.51 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.43 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.55 बजे। राहुकाल- दिन के 12.19 से 01.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

27 अप्रैल का राशिफल

पढ़ें 27 अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की संभावना दिख रही है। मातृ पक्ष से भी लाभ के आसार हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सफलता के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अच्छा बीतेगा।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) नया कार्य शुरू करने वाले के लिए समय अनुकूल है। यदि कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की भी योजना है तो उस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित समस्याओं में आपको अपने पिताजी का साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन अनुकूल रहेगा। दोस्तों के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में मातहत का हर कार्य में पूर्ण सहयोग मिलेगा। काफी समय से रुका हुआ धन भी कहीं से प्राप्त हो सकता है। कर्ज से मुक्ति के योग बनते दिख रहे हैं। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसके सुलझने के आसार दिख रहे हैं। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता का योग है। संतान के भविष्य की थोड़ी चिंता हो सकती है।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन आपके लिए मिश्रित फल वाला रहेगा। आपके हाथों कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद होगी। इससे आपको आत्मिक शांति मिलेगी। पिता या किसी बुजुर्ग रिश्तेदार के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरे होंगे। रोजगार का प्रयास कर रहे युवाओं को इंतजार करना पड़ेगा।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 27 अप्रैल का राशिफल मिला-जुला रहेगा। आपका पुरुषार्थ दिखेगा। आपकी पहल से रिश्तेदारों के साथ चल रही कड़वाहट खत्म होगी। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क के जरिए शानदार प्रदर्शन करेंगे। आपको सहयोगियों की भावनाओं के अनुरूप चलना चाहिए।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) व्यापार कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। साझेदारी में काम बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो अवश्य आगे बढ़ें। भविष्य में फायदा होगा। परिवार के बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है। उनको भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से रोकें।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) ग्रहों की चाल थोड़ी संशकित करने वाली है। नए कार्यों को हाथ में लेने से पहले हर पहलू को ठीक से जांच लें। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी। कार्यालय में कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में अधिकारी की अपेक्षा को समझें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। घर के लिए जरूरी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। इस दौरान अपनी जेब का ख्याल रखें। छोटी दूरी की यात्राएं लाभकारी होंगी।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) मिश्रित फलदायक दिन रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। जन समर्थन बढ़ेगा। पुराने लटके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका आने वाला है। इसका भरपूर लाभ उठाएं। संतान के आगे बढ़ने से आज मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) ग्रह दशा के कारण दिन अच्छा फलदायक रहेगा। व्यापार में आपको थोड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है। भविष्य में आपको इसका लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। आज आपके सुझाव का स्वागत होगा। विरोधी भी आप का समर्थन करेंगे।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) पारिवारिक जीवन बेहतर होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। प्रेमी जन के लिए समय अनुकूल है। अपनी बात को आगे बढ़ा सकते हैं। सफलता मिलने का योग है। कार्यक्षेत्र में आप अपने उत्तरदायित्व की पूर्ति सफलतापूर्वक करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।

नोट- 27 अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here