27 अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

130
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 27 August : 27 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

27 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- पंचमी शाम के 06.48 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी रात के 12.48 बजे तक। योग- वृद्धि पूरा दिन पूरी रात तड़के 05.55 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.57 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.48 बजे। राहुकाल- दिन के 10.46 से 12.22 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.57 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

28 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- षष्ठी रात के 08.56 बजे तक। नक्षत्र- भरणी पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.35 बजे तक। योग- ध्रुव पूरा दिन पूरी रात। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.57 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.47 बजे। राहुकाल- दिन के 09.10 से 10.46 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.56 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

27 अगस्त 2021 का राशिफल

पढ़ें 27 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल वाला रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों की आज शाम तक कोई विशेष डील फाइनल हो सकती है। इससे उनका व्यवसाय नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन औसत फल वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी खींचतान के बाद स्थिति आपके नियंत्रण में होगी। अपने माता-पिता की सेवा में समय व्यतीत करेंगे। संतान के अच्छे कार्य से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में बुद्धि और विवेक से नई-नई खोज करने में सफल रहेंगे। यदि आज कोई विशेष निर्णय लेंगे,तो उसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपको सतर्क रहना होगा। कोई नजदीकी विश्वासघात कर सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात या फोन पर बातचीत होने से मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज से संबंधित अकस्मात यात्रा करनी पड़ सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन ठीक-ठाक है। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होने का योग है। उस पर आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। परिवार में खुशी की लहर रहेगी। जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 27 अगस्त 2021 का राशिफल अच्छा है। विशेष रूप से निवेश करने पर बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने का योग है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) नए संपर्कों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कई उपयोगी लोगों से जान-पहचान होगी। भविष्य में इसका लाभ मिलेगा। शाम का समय मित्रों के साथ हास्य-विनोद में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन भाग्योदय कारक है। कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आज आपको सामाजिक रूप से मान-सम्मान मिलता दिख रहा है। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन उत्तम सफलता दायक है। आज कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल बनेगी। सहयोगी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों का ध्यान नई योजनाओं पर रहेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन अनुकूल है। आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रमों  में शामिल हो सकते हैं। इससे संपर्क बढ़ेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन मिश्रित फल वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र का दायरा बढ़ेगा। आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। संतान को आज स्वास्थ्य से संबंधित समस्या हो सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज व्यस्तता के बीच भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जिस कार्य में भी हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले की स्थिति सुदृढ़ होगी। आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी।

नोट- 27 अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here