27 फरवरी का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

82
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 27 february : 27 फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

27 फरवरी का पंचांग

27 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पूर्णिमा दिन के 01.46 बजे तक। नक्षत्र- मघा दिन के 11.18 बजे तक। योग- सुकर्मा रात के 07.38 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.48 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.20 बजे। राहुकाल- दिन के 09.41 से 11.08 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.11 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

28 फरवरी का पंचांग

28 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- प्रतिपदा दिन के 11.18 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी सुबह के 09.36 बजे तक। योग- धृति शाम के 04.22 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.47 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.20 बजे। राहुकाल- शाम के 04.54 से 06.20 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.11 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

27 फरवरी का राशिफल

पढ़ें 27 फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कार्यस्थल में स्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। घरेलू मोर्चे पर भी पुरानी परेशानियों का अंत हो जाएगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पूर्व में किए गए निवेश से छोटा-मोटा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इससे थोड़ा परेशान हो सकते हैं। परिवारजनों के साथ समय गुजारने का मौका मिलेगा।

वृष

आज दिन अनुकूल रहेगा। कारोबारियों को बड़ा फायदा होने की संभावना है। अन्य क्षेत्र में भी दिन प्रगति दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। इससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

मिथुन

कार्यक्षेत्र में कोई भी काम करने में आपका मन नहीं लगेगा। खुद को एकाग्र करने में आपको समस्या महसूस हो सकती है। कारोबारियों को भी थोड़ी समस्याएं हो सकती हैं। साझेदारों का व्यवहार नकारात्मक लग सकता है। इससे परेशान हो सकते हैं। धन खर्च होने का भी योग है।

कर्क

आपकी सोच पर नकारात्मकता हावी रह सकती है। उससे बचने का प्रयास करें। अन्यथा मानसिक अशांति महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद होने का खतरा है। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षा से अधिक खर्च हो सकता है। परिवार में विवाद संभव है। शांति से हल तलाश करें।

सिंह

किसी सहयोगी के व्यवहार से आपको कष्ट महसूस हो सकता है। संयम रखें और शांत रहें। बातचीत में सावधान रहें। आज आपकी कही गई किसी बात का लोग गलत मतलब निकाल सकते हैं। इससे अपयश होने का खतरा है। सतर्कता बरतें। कारोबारियों का साझेदारों से विवाद संभव है।

कन्या

27 फरवरी का दिन आपके लिए अच्छा संकेत लेकर आया है। कारोबारियों को अच्छी सूचना मिल सकती है। अप्रत्याशित सफलता मिलने का भी योग है। साझेदारों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। आज लाभ होने का योग है।

तुला

आपकी वैचारिक क्षमता व वाणी कार्यक्षेत्र में लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेगी। कई लोगों से आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आपकी मेहनत के अनुरूप फल प्राप्ति में थोड़ी कमी हो सकती है। इससे मन में असंतोष की भावना रह सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं।

वृश्चिक

दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। परिवारवालों के साथ बात करते समय सावधानी बरतें। कोई भी ऐसी बात नहीं करें जिससे दूसरा आहत हो। आज आपकी गलती से परिवार में विवाद होने का खतरा है। आर्थिक स्थिति थोड़ी परेशान करने वाली हो सकती है।

धनु

विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। आप अपने कौशल से उनको परास्त कर देंगे। किसी नई योजना पर कार्य शुरू करना चाहते हैं तो अवश्यय करें। समय आपके लिए अनुकूल है। धर्म-कर्म में मन लगेगा। लंबे समय बाद मित्रों से मुलाकात करके आप ताजा महसूस करेंगे।

मकर

विशेष फल देने वाला दिन रहेगा। परिवारजनों में विवाद हो सकता है। उसको सुलझाने में थोड़ा समय लगेगा। अनावश्यक कार्यों में खर्च होने से पैसे बर्बाद होने का योग है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कम मन लगेगा। निवेश करने की सोच रहे हैं तो शीघ्रता करें। समय अनुकूल है।

कुंभ

आर्थिक लिहाज से समय अच्छा है। धनलाभ हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। उनके साथ घूमने-फिरने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। आप नकारात्मकता को खुद से दूर रखने में सफल रहेंगे।

मीन

ग्रह दशा आज आपके अनुकूल है। लंबे समय से चल रहे कानूनी मामले सुलझ जाएंगे। निर्णय आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा। इस वजह से कार्य समय पर निपटते जाएंगे। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। इससे थोड़ा परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

नोट- 27 फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो यात्रा से अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here