27 जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

124
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 27 July : 27 जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

27 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्थी रात के 02.28 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा सुबह के 10.14 बजे तक। योग- शोभन रात के 09.11 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.40 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.15 बजे। राहुकाल- दिन के 03.51 से 05.33 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

28 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी रात के 02.48 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद सुबह के 10.45 बजे तक। योग- अतिगंड रात के 08.19 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.40 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.15 बजे। राहुकाल- दिन के 12.27 से 02.09 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

27 जुलाई का राशिफल

पढ़ें 27 जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन ठीक-ठाक है। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का योग है। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। विशेष रूप में आर्थिक मोर्चे पर सतर्क रहने की आवश्यकता है। आय की तुलना में व्यय में वृद्धि होगी। उन पर नियंत्रण बना कर रखें। परिवार से कोई शुभ सूचना मिलने का योग है।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में दिन ठीक-ठाक बीतेगा। युवा संतान के भविष्य की चिंता परेशान सकती है। उसके विवाह के लिए भी आज कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियां पाना सरल लेकिन उससे मोक्ष संभव नहीं

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। रिश्तेदारों के कार्यों पर पैसे खर्च करने की आवश्यकता पड़ सकती है। रकम वापसी कठिन होगी। यह आपके रिश्तों में दरार भी डाल सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्य विस्तार भी होगा। किसी प्रिय वस्तु की चोरी का खतरा है। इसलिए सावधान रहें। आप धार्मिक क्षेत्र की यात्रा कर सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 27 जुलाई का राशिफल आपके अनुकूल है। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलने का योग है। पदोन्नति के साथ ही आय में वृद्धि हो सकती है। बड़े की सहायता से पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके लिए उत्तम फलदायक है। दूसरों की मदद करके आपको शांति मिलेगी। मन में प्रसन्नता रहेगी।  परिवार का यदि कोई सदस्य बीमार है तो उसकी स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा है। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। दिन भर मन प्रसन्न रहेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) रोजगार के क्षेत्र में आज का दिन अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। यदि कामकाज में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो आगे बढ़ें। सफलता का योग है। खान-पान में सतर्कता बरतें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा है। साझेदारी में काम करने के इच्छुक लोग किसी बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में और मजबूती आएगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) व्यवसाय में आ रही बाधाएं दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चल रहा अवरोध समाप्त हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा का योग है। इस दौरान बाहर के खाने-पीने से परहेज करें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) लंबित योजना को पूरा करने के लिए अनुकूल समय है। प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी। आज आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति संभव है। इससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी।

नोट- 27 जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here