27 मार्च के राशिफल में पढ़िए कि कैसा रहेगा आपका दिन

86
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 27 March : 27 मार्च के राशिफल में पढ़िए कि कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

27 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- दशमी शाम के 06.04 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा दिन के 01.32 बजे तक। योग- शिव रात के 08.16 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.17 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.36 बजे। राहुकाल- शाम के 05.04 से 06.36 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.02 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

28 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- एकादशी शाम के 04.15 बजे तक। नक्षत्र- श्रावण दिन के 12.24 बजे तक। योग- सिद्ध शाम के 05.40 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.16 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.37 बजे। राहुकाल- प्रातः के 07.49 से 09.21 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.02 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

27 मार्च के राशिफल को पढ़िए

जानें 27 मार्च के राशिफल में कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आपके लिए अनुकूल समय आ रहा है। कुछ समय से लटके कार्यों को अंजाम तक पहुंचा सकेंगे। आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जाएगा, जिसमें आपको अपने साथी कर्मचारियों के साथ की आवश्यकता होगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज महत्वपूर्ण कार्यों को आप अपने मित्रों के सहयोग से निर्धारित समय में पूरा करने में सफल रहेंगे और अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। आपको अनुकूल समय का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। आज आप जिस भी काम को अपने हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही हटेंगे।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने व्यापार में यदि किसी को साझेदार बनाना पड़े, तो उसके बारे में पूरी जानकारी रखकर और सोच-विचार कर ही बनाएं। अन्यथा भविष्य में आपके साथ धोखा हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। आपके आय के नए स्रोत बनेंगे। साथ ही इस समय आपके कुछ नए खर्चे बढ़ सकते हैं। इसके कारण आप आर्थिक रूप से थोड़े परेशान भी रहेंगे। परिवार के सदस्य आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, आप उन्हें पूरी करने में सफल होंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आर्थिक रूप से दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आज आपका मन कुछ दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं की खरीदारी के लिए करेगा, लेकिन आपको अपनी जेब का ध्यान रखना होगा। आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी ही करें। अन्यथा आपका मासिक बजट गड़बड़ा सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम रहने वाला है। यदि आपने विदेश में उच्च शिक्षा करने के लिए किसी परीक्षा को दिया था, तो उसमें आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको अपने परिवार में किसी से भी ज्यादा सहयोग की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज किसी समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आप अपने किसी परिजन के घर घूमने जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने किसी महिला मित्र के सहयोग से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) 27 मार्च के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले के लिए मिले-जुले फल का योग है। आज आपको अपनी अपेक्षा के पूरा नहीं होने पर निराशा होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप तीर्थाटन पर जाने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं। इससे मन प्रफुल्लित रहेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आपको आज अपने काम और परिवार दोनों का उचित ध्यान रखना होगा। अन्यथा आपका नुकसान हो सकता हैं। आप अपने परिवार में किसी भूमि संबंधी मुद्दे पर अपने पिताजी और भाइयों से सलाह-मशविरा कर सकते हैं। इसमें अपेक्षित सकारात्मक परिणाम मिलने की आशा है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आपकी कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। इससे आपकी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा। अधिकारी का सहयोग मिलेगा। यदि लंबे समय से आपको कोई मानसिक तनाव चल रहा था, तो उसमें राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कारोबार कर रहे लोगों को आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्हें धोखा हो सकता है। इस दौरान आप अपनी कार्यकुशलता से अपने सभी मुद्दों को आसानी से हल कर सकेंगे। आपको अपने गुरुजनों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए अनुकूल है। आप अपने बुद्धि और ज्ञान का उपयोग करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल होंगे। साथ ही सफलता के द्वार खोल सकेंगे। इस बल पर आप अपने और अपने परिवार के सभी सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

नोट- 27 मार्च के राशिफल को आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here