27 मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग

173
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 27 march : 27 मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

27 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी अगले दिन तड़के 03.27 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी रात के 07.52 बजे तक। योग- गंड रात के 01.32 बजे तक। दिशा शूल- दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.17 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.36 बजे। राहुकाल- दिन के 09.22 से 10.54 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.02 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

28 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पूर्णिमा रात के 12.17 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी शाम के 05.36 बजे तक। योग- वृद्धि रात के 09.50 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.16 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.37 बजे। राहुकाल- दिन के 05.06 से 06.37 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.02 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

27 मार्च का राशिफल

पढ़ें 27 मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। खुद का ध्यान रखें। परिवार में छोटी बात पर तनाव हो सकता है। उसको सुलझाने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सूझबूझ से काम लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। फिलहाल दुर्घटना होने के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य पर माता का सहयोग मिलने से प्रसन्नता महसूस होगी।

वृष

स्थान बदलने का निर्णय अभी टाल दें। यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर मौज-मस्ती का कार्यक्रम बन सकता है। हालांकि बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें। अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते हैं। काफी समय से जिन योजनाओं पर कार्य कर रहे थे उसमें असफलता मिलने से परेशान हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

आय से अधिक खर्च होने का योग है। निवेश, नौकरी, कारोबार, घर या भूमि से संबंधित कार्यों में रुकावटें महसूस हो सकती हैं। स्थानान्तरण  का योग बन रहा है।  संतान पक्ष की वजह से किसी बात पर अत्यधिक चिंता हो सकती है बात करके समस्याओं का समाधान निकालें। घर-परिवार का माहौल ठीक रहेगा।

कर्क

जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। वह लंबा खिंच सकता है। इसे टालने की कोशिश करें।  परिवारीजन किसी बात पर आप से नाराज हो सकते हैं। इस वजह से आपको तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी से भी विवाद करने से बचें। अचानक से उत्पन्न किसी परेशानी की वजह से आर्थिक हानि संभव है।

सिंह

विवाह की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए समय उपयुक्त है प्रयास कर सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि के योग्य है। कुछ व्यर्थ के खर्चे भी हो सकते हैं जिससे मन थोड़ा अशांत होगा। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में गलत लोगों की संगत में आ सकते हैं जिसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है ध्यान रखें।

कन्या

मन यहां-वहां भाग सकता है उस पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। सोच-समझ कर बोलें। जहां तक हो सके अपने आप को नियंत्रण में रखें। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों का मन अशांत हो सकता है। छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने में भी बाधाएं महसूस हो सकती हैं।

तुला

27 मार्च का राशिफल आपके लिए ठीक है। अपने लक्ष्य की तरफ एकाग्र होकर मेहनत करते जाएं। बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कारोबार में आ रही रुकावटों से छुटकारा मिल सकता है। कुछ पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।

वृश्चिक

परिवार में विवाद की स्थिति हो सकती है। किसी करीबी से मतभेद होने के योग हैं। इस वजह से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। राजनीति में सक्रिय लोगों के यह समय ठीक है। मनचाहा सहयोग मिल जाएगा। जमीन-जायदाद से जुड़े किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। माता-पिता किसी वजह से परेशान हो सकते हैं।

धनु

लंबे समय से जिस योजना पर कार्य कर रहे थे वह पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति होने की भी संभावना है। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खींचातानी रहने के योग हैं। विरोधी परेशान करने के उद्देश्य से कोई हरकत कर सकते हैं।

मकर

धीमी गति से चल रहे किसी कार्य की स्थिति मजबूत हो सकती है। लंबे समय से अटकी कोई योजना से लाभ होने के योग हैं। संतान पक्ष के लिए समय अच्छा है। किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय ठीक है। मेहनत करते जाएं सफलता अवश्य मिलेगी।  निवेश करने की इच्छा रखते हैं तो कर सकते हैं।

कुंभ

समय ठीक नहीं है। किसी भी नई योजना पर अभी कार्य शुरू करने से बचें। कार्य से जुड़ा किसी भी तरह का कोई बड़ा निर्णय नहीं लें। नुकसानदायक हो सकता है। कारोबारियों के लिए समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। हानि के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी फैसले की वजह से स्थिति खराब हो सकती है।

मीन

घर-परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पूरी तैयारी के साथ जाएं अन्यथा मजा किरकिरा हो सकता है।  परिवार में किसी से विवाद संभव है अपने गुस्से व शब्दों पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बात बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कमाई के नए मार्ग भी आपको दिख सकते हैं।

नोट- 27 मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- जप के बाद भी नहीं मिलता मनचाहा फल, जानें कारण

2 COMMENTS

  1. होली विशेष रीड नहीं हो रहा है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का तरीका।क्या है ? होली का पर्व में मा लक्ष्मी का पूजा का फायदा

    • कुछ समय तक सर्वर की समस्या थी। उसे ठीक किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here