27 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

101
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 27 September : 27 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

सोमवार का पंचांग

27 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- षष्ठी दिन के 03.43 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी शाम के 05.42 बजे तक। योग- सिद्धि शाम के 04.52 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.12 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.42 से 09.12 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.48 बजे से 12.36 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

28 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- सप्तमी शाम के 06.16 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा रात के 08.44 बजे तक। योग- व्यतिपात शाम के 05.51 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.11 बजे। राहुकाल- दिन के 03.11 से 04.41 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.48 बजे से 12.35 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

27 सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 27 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) नौकरी कर रहे लोगों को शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि आपके अच्छे काम के कारण उन्हें इसमें सफलता नहीं मिलेगी। आपको आपकी मेहनत का लाभ भविष्य में मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके कामकाज के लिए अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल का माहौल अच्छा रहेगा। आज आप भूल कर भी शेयर बाजार या फिर किसी अन्य सट्टे में पैसा नहीं लगाएं। वह रकम डूब सकती है।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। आज आप ऐसी अप्रत्याशित स्थिति में फंस सकते हैं। जहां से बाहर निकलने में जूझना होगा। व्यापार में भी कुछ तनाव वाली स्थिति बन सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल लेकर आया है। आपके अंदर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी विपरीत परिस्थिति होगी। उसे आप अपनी कार्यकुशलता से ठीक कर लेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) यदि आप अपने कामकाज में सहयोगियों के साथ प्यार से पेश आएंगे, तो आपको लाभ होगा। आपको कार्य का आउटपुट आपको अधिक मिलेगा। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा है। यदि कोई पुराना विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। इसमें आप के योगदान की सराहना होगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 27 सितंबर 2021 का राशिफल आपके अनुकूल है। नौकरी में छुट्टी होने के बावजूद आज आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। साझेदारी में काम करने वाले को लाभ मिलने का योग है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) स्थितियां आपके लिए चुनौतियां पेश करेंगी लेकिन आप धैर्यपूर्वक उनका बखूबी सामना कर लेंगे। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। कुछ दान-पुण्य भी करेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आर्थिक रूप से दिन थोड़ी परेशानी वाला है। यदि आज किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कतई नहीं लें। उसे वापस करना कठिन होगा। व्यापार संबंधी निर्णय को भी फिलहाल टाल दें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। यदि साझेदारी में कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो अभी रुक जाएं। अभी नुकसान होने का खतरा है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। आज आप कुछ नए अनुबंध को अंतिम रूप दे सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन श्रम और कौशल के नाम है। आपको बिना किसी प्रतिकार की आशा के अपने कर्तव्य में लगे रहना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। इससे आपका प्रभाव बढ़ेगा।

नोट- 27 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here