28 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

301
28 अप्रैल 2022 राशिफल दो दिन का पंचांग
28 अप्रैल 2022 राशिफल दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 28 April : 28 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

28 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- त्रयोदशी रात के 12.26 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद संध्या के 05.40 बजे तक। योग- वैधृति संध्या के 04.29 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.43 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.54 बजे। राहुकाल- दिन के 01.58 से 03.37 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.52 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

29 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्दशी रात के 12.57 बजे तक। नक्षत्र- रेवती संध्या के 06.43 बजे तक। योग- विष्कंभ दिन के 03.43 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.42 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.55 बजे। राहुकाल- दिन के 10.40 से 12.19 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.52 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

28 अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 28 अप्रैल 2022 राशिफल कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष 

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) अहम निर्णय लेने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें। जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। धर्म कार्य में सहयोग रहेगा। यात्रा में सफलता में मिलेगी। लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में सार्थक पहल हो सकेगी। रुके धन के लाभ का योग बनेगा। न्यायिक कार्य के प्रति सचेष्ट रहें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) नजदीकी लोगों से वैचारिक मतभेद संभव है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने पर सफलता मिलेगी। परिश्रम का फल मिलेगा। राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि का योग है। आर्थिक क्षेत्र में बाधा आ सकती है। क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें।

यह भी पढ़ें- पहली महाविद्या काली से देवता भी पाते है शक्ति व सिद्धि

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) जिम्मेदारी के प्रति सतर्क रहें और जो भी कार्य मिले ईमानदारी से करें। शासन-प्रशासन के कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में बढ़ोतरी का क्रम बनेगा। संबंधों में सुधार का योग है जिसका फायदा भविष्य में भी मिलेगा। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। नए व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो)बुद्धि-विवेक से आय के स्रोत का विकास होगा। कार्य क्षेत्र में अनुकूलता मिलेगी। नौकरी पेशे वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। यात्रा के दौरान एवं वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) घर-परिवार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। किसी समस्या का सामाधान ढूंढ रहे हैं तो पिता की मदद ले सकते हैं। काम-धंधा ठीक रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 28 अप्रैल 2022 राशिफल। संबंधी के स्वास्थ्य में सुधार से चिंता होगी। संतान के कार्य से लाभ एवं यात्रा से कार्य सिद्धि संभव है। विरोधी पक्ष से सतर्क रहें। त्वरित निर्णय से कार्यसिद्धि का योग है। कारोबार में सुधार और राजकाज में सफलता मिलेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) विवाद से मुक्ति मिलेगी। वित्तीय स्थिति में सुधार का क्रम बनेगा। क्रोध और अपव्यय से दूर रहें। संतान से खुशी का योग है। व्यावसायिक प्रगति के कार्य की सार्थक योजना बनेगी। बुद्धि और विचार में बदलाव से परिवार में सुख-शांति का योग है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) वाहन क्रय की योजना बनेगी। संतान के क्रियाकलाप से परेशानी हो सकती है। अतः उसकी ओर से सतर्क रहें। लगातार प्रयास से शैक्षणिक कार्यों में सफलता और व्यावसायिक विकास का क्रम बनेगा। घरेलू समस्या के समाधान के लिए प्रयास में सफलता मिलेगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) समस्याएं बढ़ेंगी लेकिन उसे शांति से सुलझाने की कोशिश भी सार्थक होगी। पुरुषार्थ से व्यावसायिक बाधा दूर होगी। अर्थ लाभ का योग बनेगा। परिचय क्षेत्र में वृद्धि के साथ राजनीतिक विकास एवं विरोधियों पर प्रभाव बढ़ेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) स्वास्थ्य संबंधी समस्या उभर सकती है। विरोधी से अशांत रह सकते हैं। अतः दोनों के प्रति सजग रहें। न्याय प्राप्ति के लिए प्रयास में सफलता मिलेगी। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा कार्य में सफलता व परिश्रम के अनुरूप फल मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) विरोधी पक्ष दबाव में आएगा और आपका प्रभाव बढ़ेगा। अपयश से बचें। जनसेवा से राजनीतिक स्थिति सुधरेगी। कारोबार में प्रगति का क्रम बनेगा। समस्याओं के समाधान का योग है लेकिन परिजन से असंतुष्ट रहेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो)  लंबे समय से रुके धन के मिलने का योग है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। नौकरी के पेशे में उन्नत्ति और वित्तीय बाधा दूर होगी। स्थान परिवर्तन के लिए सार्थक प्रयास होंगे। उससे फायदा मिलेगा। व्यवसाय में प्रतिद्विद्वियों से बाधा आ सकती है।

नोट- 28 अप्रैल 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियां पाना सरल लेकिन उससे मोक्ष संभव नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here