28 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

88
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 28 December : 28 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

28 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- नवमी शाम के 06.09 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा पूरा दिन व पूरी रात के बाद तड़के 04.14 बजे तक। योग- अतिगंड अगले दिन तड़के 04.20 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.33 बजे। राहुकाल- दिन के 02.58 से 04.15 बजे तक। अभिजीत- दिन के 12.02 से 12.43 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

29 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- दशमी शाम के 04.12 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति रात के 02.39 बजे तक। योग- सुकर्मा रात के 01.18 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.33 बजे। राहुकाल- दिन के 12.33 से 01.41 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

28 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 28 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। आज आप किसी कार्य को करने में किसी से सहयोग नहीं भी मांगेंगे, तो वह आपको अपने आप ही मिल जाएगा। आपके सारे अधूरे कार्य पूरे होंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आप आज दूसरों के मामले से दूर ही रहें। यदि आप किसी को कोई अच्छी सीख भी देंगे, तो वह सही की जगह गलत हो सकती है। इसलिए यदि ऐसा करना भी पड़े, तो बहुत ही सोच-विचार के बाद करें।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर कुछ नया और अच्छा करेंगे। दिन में आपका किसी नजदीकी से मनमुटाव हो सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आपको आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। नहीं तो आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आपके घर खर्च में बढ़ोतरी का योग है। यह आपकी आमदनी से अधिक होगा। इस कारण आप थोड़े परेशान हो सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 28 दिसंबर 2021 का दिन मिश्रित फल वाला है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज लाभ प्राप्त होने का योग है। यदि आप अपने घरेलू कार्य को आगे के लिए टालेंगे, तो परिजन नाराज हो सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन आपके लिए तनाव बढ़ाने वाला है। परिवार के सदस्य से आपकी अनबन हो सकती है। इसलिए आपको अपने स्वभाव में नरमी बनाए रखनी होगी। अन्यथा आपके संबंध खराब हो सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं आएंगी। आज आपको अपने कामकाज के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपको अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा। व्यापार में लाभ कम होगा। बस आपके दैनिक खर्च ही आसानी से निकाल पाएंगे। इससे आपको अपने भविष्य की चिंता सता सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो)  आप लंबे समय से रुके कार्यों को पूरा करने का मन बनाएंगे। इसमें आपको काफी हद तक सफलता मिलेगी। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बना सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन आपकी अपेक्षा को पूरा करने वाला होगा। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, वह पूरा होगा। उसमें आपको उत्तम सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे सलाह मांगी जाए तभी अपने विचार रखें। अन्यथा आपकी मानहानि हो सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पुराने विवाद को लेकर आज तीखी झड़प होने की आशंका है। सायंकाल के समय परिवार के वरिष्ठ लोगों के साथ कुछ जरूरी कार्य पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

नोट- 28 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here