28 फरवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

91
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 28 February : 28 फरवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

28 फरवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- त्रयोदशी अगले दिन तड़के 03.16 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा सुबह के 07.02 बजे तक। उसके बाद श्रावण अगले दिन प्रातः के 05.19 बजे तक। योग- वरीयान दिन के 02.26 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.48 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.20 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.14 से 09.41 बजे तक। अभिजीत- 12.11 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

एक मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्दशी रात के 01.00 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा अगले दिन तड़के 03.48 बजे तक। योग- परिघ दिन के 11.18 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.46 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.21 बजे। राहुकाल- दिन के 15.27 से 16.54 बजे तक। अभिजीत- 12.10 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

28 फरवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 28 फरवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन लाभप्रद रहेगा। हालांकि आपको भ्रम में डालने वाली परिस्थितियां भी बनेंगी। उससे बुद्धि-विवेक द्वारा स्वयं विजय पानी होगी। काम-धंधा आरंभ में आशा से कम रहेगा बाद में सब अनुकूल होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। बड़े काम शुरू करने से बचें। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमें पहले बाधा आएगी। बाद में आर्थिक या अन्य उलझनों के चलते कार्य को बीच में ही छोड़ना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- गणेश के अद्भुत मंत्र और उसकी प्रयोग विधि

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) स्वास्थ्य को लेकर आज विशेष सतर्कता बरतें। असंयमित दिनचर्या के कारण कमजोरी एवं मांसपेशी से संबंधित परेशानी हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन केवल संभावनाओं पर आधारित रहेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज प्रयास करने पर डूबे धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसायियों का ध्यान कार्य पर केंद्रित रहेगा। इसका लाभ शीघ्र देखने को मिलेगा। हालांकि बाद मनोरंजन की ओर भटकेगा। फिर भी लाभ के स्रोत बने रहेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आशाजनक लाभ दिलाएगा। किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने पर उत्साह से भरे रहेंगे। स्वभाव भी परोपकारी रहने से किसी के कार्य को मना नहीं करेंगे। व्यवसाय में आकस्मिक धन लाभ का योग है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 28 फरवरी 2022 का दिन मिला-जुला फल वाला है। खर्च कम रहने से आर्थिक बचत कर पाएंगे। सरकारी कार्य में कोई नई उलझन होगी। नया कार्य आज प्रारंभ नहीं करें। परिवार में शांति बनी रहेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) बड़ी चूक होने के आसार हैं। अतः आज कोई अहम काम हाथ में नहीं लें। अधिक समय बाहर घूमने में बीतेगा। उत्तम भोजन व पर्यटन का आनंद ले सकते हैं। घर में आज खर्च करने के बाद शांति मिलेगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज व्यस्तता बढ़ने से आराम का समय नहीं मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अधिक व्यस्त रहेंगे। जल्दबाजी में कार्य करने पर गलती होने का खतरा अधिक है। विशेष रूप से कागजी काम देखभाल कर ही करें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आकस्मिक लाभ देने वाला है। आज आपका ध्यान मौज-मस्ती में अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज पिछले कुछ दिनों से चल रही सुस्ती टूटेगी। दोपहर तक लाभ पाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) व्यवहार को संतुलित बनाए रखें। अन्यथा भविष्य में होने वाले लाभ से वंचित रहना पड़ेगा। परिवार में आपके कारण विवाद हो सकता है। वाणी व व्यवहार से किसी को ठेस न पहुंचे इसका ध्यान रखें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आर्थिक हानि होने का खतरा है। स्वास्थ्य भी विपरीत रहने से कार्यों के प्रति उत्साह में कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आर्थिक कारणों से झड़प हो सकती है। आवश्यकता पड़ने पर परिचित टालमटोल करेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपको पहले जैसी सुविधा नहीं मिलेगी। प्रत्येक कार्य में बाधाएं आएंगी। पूर्व में बनाई योजनाएं आज किसी कमी के कारण अधूरी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में छोटी सी चूक से बड़ा नुकसान हो सकता है।

नोट- 28 फरवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- शुक्र, शनि, राहु और केतु हो जाएंगे अनुकूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here