28 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

94
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 28 january : 28 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

28 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- एकादशी रात के 11.35 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा अगले दिन सुबह के 05.08 बजे तक। योग- ध्रुव रात के 09.41 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.57 बजे। राहुकाल- दिन के 11.13 से 12.34 बजे तक। अभिजीत- 12.13 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

29 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वादशी रात के 08.37 बजे तक। नक्षत्र- मूल रात के 02.49 बजे तक। योग- व्याघात शाम के 06.03 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.58 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.53 से 11.14 बजे तक। अभिजीत- 12.13 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

28 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 28 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। उसमें गिरावट हो सकती है। संतान की पढ़ाई में आ रहीं धन संबंधित समस्या आज दूर हो जाएंगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।  भविष्य में आप इसका भरपूर लाभ उठा पाएंगे। आर्थिक रूप से भी दिन अनुकूल है। भूमि या भवन में निवेश करने पर लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपको अपने घर व नौकरी में सतर्क रहना होगा। अपने मन का भेद व भावी योजनाएं किसी को नहीं बताएं। अन्यथा आपका कोई नजदीकी ही उसे सार्वजनिक कर आपकी प्रगति में बाधा डाल सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करते सभी कार्यों में सफलता पानी होगी। लंबी प्रतीक्षा के बाद सफलता का योग है। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने सहयोगी के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आप टीम वर्क के बल पर ही कठिन समस्या का समाधान निकाल पाने में सफल होंगे। आपके सहयोगी भी आपके सहयोग के लिए आगे आएंगे। शाम को मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 28 जनवरी 2022 का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आया है। आज आय के नए स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ धन भी खर्च करेंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। यदि आज आप काम के लिए किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी समय ठीक है। हालांकि कुछ धन व्यय होने के भी योग हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। ज्यादा लाभ के चक्कर में आपके कुछ अहम काम हाथ से निकल जाएंगे। क्योंकि आज आपका मन इधर-उधर भटकेगा। इससे आपको हानि होगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) अपने क्रोध और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। विशेष रूप से विवादों से दूर रहें। अन्यथा वह कानूनी रूप ले सकता है। किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया है, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आप अपने निवेशों में कमी लाएंगे। यह ठीक भी है। भाइयों के साथ चल रहे संपत्ति संबंधी विवाद के समाप्त होने के योग बन रहे हैं। इसके कारण आपके पारिवारिक संबंध सुधरेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके लिए थोड़ी परेशानी वाला है। आज आपके परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। इसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। कुछ धन भी व्यय होगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कोई नजदीकी ही आपके कार्यों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक वातावरण लगभग शांत रहेगा। किसी की जिद के आगे झुकना पड़ेगा। शाम का समय परिवार के बच्चों के साथ बिताएंगे।

नोट- 28 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here