28 जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

126
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 28 July : 28 जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

28 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी रात के 02.48 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद सुबह के 10.45 बजे तक। योग- अतिगंड रात के 08.19 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.40 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.15 बजे। राहुकाल- दिन के 12.27 से 02.09 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

29 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- षष्ठी पूरा दिन पूरी रात के बाद तड़के 03.54 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद दिन के 12.03 बजे तक। योग- सुकर्म रात के 08.03 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.41 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.14 बजे। राहुकाल- दिन के 02.09 से 03.51 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

28 जुलाई का राशिफल

पढ़ें 28 जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) परोपकार के कार्य में आपका दिन व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन संभव है। इसे देखकर आपके कुछ सहयोगियों का मूड खराब हो सकता है। धोखे का खतरा है, सतर्क रहें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) सफलता के लिए आज आपको अपने व्यवहार और वाणी में मधुरता रखनी होगी। तभी कार्यक्षेत्र का माहौल भी अच्छा बनेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अहम मसले पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम रहेगा। व्यवसायियों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार वाले के साथ हंसी-खुशी में समय व्यतीत कर सकेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपको सतर्क रहना चाहिए। विशेष रूप से कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच-विचार कर लें। भावुकता में लिए गया निर्णय बाद में परेशानी दे सकता है। व्यवसाय की योजनाओं को आज गति मिलेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला फल लेकर आया है। आज आपको अपने वरिष्ठ के सहयोग और समर्थन की आवश्यकता होगी। तभी आप अपनी योजनाओं को आगे बढ़ा पाएंगे। उससे आपको लाभ होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 28 जुलाई का राशिफल अच्छा है। व्यापार से संबंधित शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपको कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आर्थिक रूप से दिन चुनौतीपूर्ण है। पारिवारिक आवश्यकता में कुछ धन व्यय करना होगा। आय यथावत रहेगी। इसलिए आपको दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज भाग्य आपके अनुकूल है। यदि आप नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। इसलिए महत्वपूर्ण फैसले लेकर आगे बढ़ें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा। संतान के प्रति दायित्वों की आज पूर्ति संभव है। राजनीति क्षेत्र में काम करने वाले को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जन समर्थन में बढ़ोतरी होगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं, तो वह आपके किसी नजदीकी की मदद से पूरे होंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कार्यक्षेत्र में आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप अपने किसी जरूरतमंद मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कामकाज के लिए आज का दिन उत्तम है। यदि आप कुछ नई-नई तकनीक का प्रयोग करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। रचनात्मक कार्य में आज आपका मन लगेगा। उसमें सफलता का भी योग है।

नोट- 28 जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- जप के बाद भी नहीं मिलता मनचाहा फल, जानें कारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here